
हाल ही में इंडियन मार्केट में कई ऐसे स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं जो 48-मेगापिक्सल के रियर कैमरा सेंसर से लैस है। वीवो ने वी15 प्रो तथा शाओमी ने रेडमी नोट 7 प्रो के रूप में इन स्मार्टफोंस को बाजार में उतारा है। इसी ट्रेंड को फॉलो करते हुए टेक कपंनी ओपो ने भी अपना पासा फेंका है। ओपो ने भारत में अपनी ‘एफ सीरीज़’ को बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन एफ11 प्रो लॉन्च कर दिया है। यह फोन भी 48-मेगापिक्सल के रियर कैमरो से लैस है। एफ11 प्रो ने भारतीय बाजार के जरिये ही ग्लोबल मंच पर अपना डेब्यू किया है। शानदार लुक व स्टाईल के साथ ही एफ11 प्रो दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। आईये नज़र डालते हैं इंडियन स्मार्टफोन बाजार के लेटेस्ट स्मार्टफोन ओपो एफ11 प्रो के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत पर :
ओपो एफ11 प्रो डिजाईन
ओपो एफ11 प्रो को कंपनी द्वारा फुलव्यू बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। इस फोन में कोई भी नॉच नहीं दी है। फोन के तीन किनारें जहां पूरी तरह से बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। ओपो एफ11 प्रो में पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया जाएगा जो इस फोन की बड़ी यूएसपी है। यह पॉप-अप कैमरा सेल्फी की कमांड देने पर फोन बॉडी में से उपर की ओर निकलता है और फोटो क्लिक करता है। ओपो एफ11 प्रो के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा दिया गया है जो बैक पैनल पर बीच में स्थित है। रियर कैमरा सेटअप के ठीक नीचे ही फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। फोन का बैक पैनल 3डी ग्रेडिएंट ग्लास फिनिश वाला है जो इसे प्रीमियम लुक प्रदान करता है।
ओपो एफ11 कैमरा
जैसा कि हमनें पहले ही बताया ओपो एफ11 प्रो का कैमरा सेग्मेंट ही इस फोन की सबसे बड़ी यूएसपी है। सबसे पहले फोन के रियर कैमरा सेग्मेंट की बात करें तो यह डुअल रियर कैमरा सपार्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 48-मेगापिक्सल का 6पी लेंस प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है जो एफ/1.79 अपर्चर सपोर्ट करता है। वहीं बैक पैनल पर 5-मेगापिक्सल का सेकेंडी कैमरा सेंसर मौजूद है। ओपो एफ11 का रियर कैमरा सेटअप लो लाईट फोटोग्राफी के शानदार रिजल्ट देने का दावा करता है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन 16-मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है।
ओपो एफ11 प्रो स्पेसिफिकेशन्स
ओपो एफ11 प्रो को कंपनी ने 90.90 प्रतिशत के स्क्रीन रेशियो पर पेश किया है। ओपो ने एफ11 प्रो की डिसप्ले को पैनोरैमिक स्क्रीन का नाम दिया है। यह डिसप्ले 6.5-इंच की फुलएचडी+ सपोर्ट वाली है। एफ11 प्रो को ओपो ने एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई आधारित कलर ओएस 6.0 पर पेश किया है जो आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के हेलीयो पी70 चिपसेट पर रन करता है।
ओपो एफ11 प्रो को इंडियन मार्केट में 6जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है। यह वेरिएंट 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। ओपो एफ11 प्रो 4जी एलटीई और डुअल सिम के साथ बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस किया गया है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन वीओओसी फ्लैश चार्ज 3.0 तकनीक से लैस 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।
ओपो एफ11 भी हुआ लॉन्च
ओपो एफ11 प्रो के साथ ही कंपनी की ओर से ओपो एफ11 भी लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन ‘यू’ शेप वाली वॉटरड्रॉप नॉच सपोर्ट करता है। इस फोन की सभी स्पेसिफिकेशन्स एफ11 प्रो के समान है। ओपो एफ11 4जीबी रैम मैमोरी के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4020एमएएच की बैटरी दी गई है।
ओपो एफ11 कीमत व उपलब्धता
ओपो एफ11 प्रो को लेकर ओपो साउथ एशिया के सीएमओ विल यैंग का कहना है कि, ‘अब कंपनी अपना फोकस फोन के रियर कैमरा की ओर कर रही है और स्मार्टफोंस में लो लाईट फोटोग्राफी का खास ध्यान रखा जाएगा। इंडियन मार्केट के जरिये ग्लोबल मंच पर डेब्यू करने वाले ओपो एफ11 प्रो को कंपनी द्वारा 24,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। वहीं ओपो एफ11 को 19,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। ये दोनों ही फोन 15 मार्च से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगे।
























