
पिछले महीने बर्सिलोना में हुए मोबाइल महाकुंभ मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में सैमसंग, हुआवई और दूसरी कंपनियों ने अपने फोल्डेबल फोन पेश किए। इन फोल्डेबल फोन्स की लॉन्चिंग को देखकर कहा जा सकता है कि आने वाला समय फोल्डेबल फोन्स का ही होने वाला है। हाल ही में कई स्मार्टफोन कंपनियों के मुड़ने वाले या यूं कहें फोल्डेबल स्मार्टफोन्स आने वाले हैं और इस लिस्ट में मोटोरोला का नाम सबसे पहले हो सकता है।
आने वाले समय को देखते हुए मोटोरोला ने भी अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने का फैसला किया है। कुछ दिन पहले खबर आई थी मोटोरोला अपने पुराने मोटो रेजर फोन को नए अवतार में पेश करने वाली है। बताया जा रहा है कि इस फोन को मोटोरोला कई नए फीचर्स के साथ पेश करने वाली है।
एक्सडीए डेवेलपर्स वेबसाइट पर मोटो रेजर फोल्डेबल फोन के बारे में कुछ और जानकारियां सामने आई हैं। वेबसाइट पर फोन की तस्वीर है, जिसमें फोन का लोगो दिखाई दे रहा है। इस फोन का कोडनेम ‘Voyager’ दिखाया गया है। इसे भी देखें: अब तक का सबसे स्टाइलिश फोन मोटोरोला मोटो रेज़र एक बार फिर मार्केट में करेगा वापसी

हालांकि, मोटो रेजर फोन को लेकर कहा जा रहा है कि फोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर आधारित होगा। यह फोन मिड-रेंज चिपसटे ऑक्टा-कोर एसओसी पर आधारित होगा। फोन में 2.2गीगाहर्ट्ज क्लॉल स्पीड मिलेगी। इसके अलावा रिपोर्ट में कहा गया है कि फोन में मोटोरोला 27वॉट टर्बोपावर चार्जिंग होगा। डिवाइस में पावर बैकअप के लिए 2,730एमएएच की बैटरी होगी। इसे भी पढ़ें: सबसे पहले देखें कैसा होगा मोटो रेज़र 2019, नए अवतार में आएगा यह स्टाइलिश फोन
इससे पहले सामने आई जानकारी के अनुसार फोन में मोटो डिस्प्ले, मोटो ऐक्शन और मोटो कैमरा जैसे कुछ साधारण ऐप मिलेंगे। फोन के फोल्ड होने पर उसका सेकंड डिस्प्ले ट्रैक पैड का काम करेगा जिससे कि यूजर्स क्रोम पेजेस को नैविगेट कर सकेंगे। डिवेलपर्स फोन के दूसरे ऐप्स में भी इस फीचर को देने के लिए काम कर रहे हैं। फोन की स्क्रीन पर यूजर्स के लिए 6 ऑप्शन मौजूद रहेंगे। हालांकि ये ऑप्शन कौन से होंगे इस बारे में अभी कोई जानकारी बाहर नहीं आई है।
जनवरी 2019 में डब्लूआईपीओ पर इस फोन के डिजाइन को देखा गया था, जिसके बाद यह साफ हो गया था कि कंपनी फोल्डेबल फोन पर काम कर रही है। वहीं, काफी समय से इस डिवाइस के बारे में जानकारी सामने आ रही है। 91मोबाइल्स ने सबसे पहले मोटो रेजर के पेटेंट में डिवाइस के डिजाइन का खुलासा किया था। बता दें कि ओरिजनल रेज़र फोन को साल 2004 में लॉन्च किया गया था जो कि अब तक का सबसे आईकॉनिक डिवाइस है। कंपनी के सीईओ ने पिछली साल रेज़र फोन के टीजर को शेयर किया था। वहीं, कुछ पेटेंट रेंडर में फ्लिप फोन फोल्डेबल स्क्रीन के साथ दिखाई दे रहा था।


















