
शाओमी ने नए साल की शुरूआत में ही टेक मंच पर सनसनी मचाते हुए कंपनी का बेहद ही सस्ता और एंडरॉयड गो आधारित स्मार्टफोन रेडमी गो पेश किया था। शाओमी ने बिना किसी बड़े ईवेंट या मीडिया के जत्थे के ही रेडमी गो को इंटरनेट पर ऑफिशियल कर दिया था। कंपनी की ओर से रेडमी गो की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दे दी गई थी जो बाद में विभिन्न बाजारों में सेल के लिए उपलब्ध हुआ है। वहीं अब रेडमी गो की एंट्री इंडिया में होने जा रही है। कल यानि 19 मार्च को शाओमी अपने सबसे सस्ते स्मार्टफोंस में से एक रेडमी गो को भारतीय टेक बाजार में उतार देगी। अपने फैन्स की खुशी के लिए शाओमी रेडमी गो के लॉन्च ईवेंट को लाईव करने वाली है जिसे आप अपने मोबाईल पर ही लाईव देख सकते हैं।
कैसे देखें लाईव
शाओमी इंडिया की ओर से 19 मार्च यानि कल राजधानी दिल्ली में एक ईवेंट का आयोजन किया जा रहा है और इसी ईवेंट के मंच से रेडमी गो भारतीय बाजार में दस्तक देगा। शाओमी की ओर से रेडमी गो का लॉन्च ईवेंट दोपहर 12 बजे शुरू किया जाएगा। रेडमी गो के इस लॉन्च ईवेंट को कंपनी लाईव स्ट्रीम के जरिये पूरी दुनिया को दिखाएगी। शाओमी की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ही ब्रांड के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और यूट्यूब पर रेडमी गो के लॉन्च ईवेंट का लाईव देखा जा सकेगा।
शाओमी के सोशल प्लेटफॉर्म पर रेडमी गो लॉन्च ईवेंट को लाईव देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें :
रेडमी गो की लुक
शाओमी द्वारा रेडमी गो को पुराने डिजाईन पर पेश किया गया है जिसमें कोई भी बेजल लेस डिसप्ले या नॉच नहीं दी गई है। फोन के बैक पैनल पर जहां फ्लैश लाईट के साथ सिंगल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है वहीं फ्रंट पैनल पर भी सिंगल सेल्फी कैमरा मौजूद है। माना जा रहा है कि कपंनी इस फोन को प्लास्टिक बॉडी पर पेश करेगी। फोन के दाएं पैनल पर पावर बटन और वाल्यूम रॉकर दिया गया है। रेडमी गो के फ्रंट पैनल पर स्क्रीन के लिए तीन नेविगेशन बटन दिए गए हैं।
रेडमी गो स्पेसिफिकेशन्स
शाओमी रेडमी गो की सबसे बड़ी खासियत इस फोन का एंडरॉयड गो वर्ज़न पर लॉन्च होना है। एंडरॉयड गो होने के चलते शाओमी के इस फोन को आने वाले एंडरॉयड की नई अपडेट भी इस फोन को अन्यों से पहले मिल जाएगी। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो शाओमी रेडमी गो को 16:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है। फोन में 5-इंच की एचडी डिसप्ले दी गई है जो 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करती।

इस फोन को एंडरॉयड ओरियो के गो एडिशन पर पेश गया है जो जल्द ही एंडरॉयड 9 पाई पर अपडेट हो जाएगा। रेडमी गो को 1.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर पेश किया गया है जो भारत में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर लॉन्च हो सकता है। रेडमी गो को भारत में 1जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जा सकता है जो माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के साथ 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा। यह भी पढ़ें : शाओमी रेडमी 7 लॉन्च, इसमें है 4,000एमएएच बैटरी और 4जीबी रैम के साथ शानदार स्टाईल व दमदार स्पेसिफिकेशन्स
रेडमी गो के फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए रेडमी गो में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। उम्मीद ही जा रही है कि शाओमी रेडमी गो को भारत में तकरीबन 4,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च करेगी।


















