
भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, जहां हर महीने किसी न किसी राज्य इलेक्शन होते रहता है। अब लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा हो गई है। चुनाव में हिस्सा लेने के लिए वोटर आईडी कार्ड (Voter ID Card) जरूरी है। मगर कई बार ऐसा होता है कि लोग वोट देने के लिए सेंटर पर जाते हैं और उन्हें पता चलता कि वोटर लिस्ट में उनका नाम ही नहीं है। यदि आपके मन में भी अपने वोटर आईडी को लेकर कोई शंका है या यूं कि लंबी लाइन में लगने के बाद पता चले कि लिस्ट में आपका नाम ही नहीं है तो इससे पहले ही खुद जांच लें कि आपका वोटर आईडी वैध है या नहीं।

ऐसे चेक करें वोटर आईडी कार्ड की वैधता
अपने वोटर आईडी की वैधता की जांच करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैंः
स्टेप-1: आपको मतदाता सेवा पोर्टल https://electoralsearch.eci.gov.in/ पर जाना है। यहां दायीं ओर Search in Electoral Roll का ऑप्शन दिखाई देगा। उस पर क्लिक करना है। इसे क्लिक करते ही एक नया विंडो खुल जाएगा।
स्टेप-2: यहां पर आपके पास तीन विकल्प होंगे। पहला सर्च बाय डिटेल्स अर्थात विवरण से ढूढ़ें, दूसरा सर्च बाय ऐपिक नंबर अर्थात पहचान पत्र द्वारा ढूढ़ें और तीसरा सर्च बाय मोबाइल नंबर का ऑप्शन मिलेगा।

स्टेप-3: सर्च बाय डिटेल्स के माध्यम से सर्च करने के लिए आपके पास वोटर आईडी होना आवश्यक नहीं है। इसमें आपको अपने बारे में कुछ जानकारी देनी होती है।
स्टेप-4: जब आप इसे ओपेन करेंगे तो सबसे पहले आपके सामने नाम का ऑप्शन आएगा यहां पर आप अपना नाम डालें जो वोटर आईडी में है।
स्टेप-5: उसके नीचे उम्र या जन्म तिथि का विकल्प होगा। वहीं नीचे में आपसे राज्य, जिला और विधानसभा क्षेत्र की जानकारी मांगी जाएगी। हालांकि काम इससे भी हो जाएगा। परंतु नहीं होता है तो पिता का नाम और लिंग की जानकारी मिलेगी।
स्टेप-6: अब नीचे कैप्चा टेक्सट को भरकर सर्च अर्थात खोजें का ऑप्शन डालना है। इसी के साथ आपके वोटर आईडी, वोटिंग सेंटर और पहचान पत्र नंबर सहित पूरी जानकारी आ जाएगी।
वोटर आईडी नंबर से करें सर्च
यदि उपर दिए गए तरीके से आप अपना नाम वोटर लिस्ट में पाने में असफल रहे हैं तो फिर दूसरा विकल्प भी है परंतु इसमें वोटर आईडी नंबर जिसे एपिक नंबर भी कहते हैं की जरूरत होगी।

स्टेप-1: इसके लिए पास में ही दूसरा टैब दिया गया है आप उस पर क्लिक कर दें।
स्टेप-2: इसे क्लिक करते ही कुछ ऑप्शन आपके सामने दिखाई देंगे। इसमें सबसे पहले आपको अपना पहचान पत्र नंबर जिसे एपिक नंबर भी कहते हैं डालना है।
स्टेप-3: इसके बाद नीचे स्टेट अर्थात राज्य चुनना है और फिर सबसे नीचे कैप्चा नंबर डालकर सर्च कर देना है।
इसके साथ ही सारी जानकारी आपके सामने आ जाएगी। आप चाहें तो फुल डिटेल्स देख सकते हैं। इसके लिए बाईं ओर व्यू डिटेल्स का ऑप्शन दिया गया है। इसे क्लिक करेंगे तो आपके वोटर आईडी कार्ड के बारे में पूरी जानकारी आ जाएगी।

इसमें आपका नाम, वोटर आईडी नंबर, पिता या पती का नाम, निवास स्थान, मतदान क्रम संख्या, मतदान भाग संख्या के अलावा आपके क्षेत्र के मतदान अधिकारी का नाम और कॉन्टेक्ट नंबर की भी जानकारी आपको दी जाएगी।
मोबाइल नंबर से खोजें अपना नाम
आप चाहें, तो मोबाइल नंबर की मदद से भी वोटर लिस्ट में अपना नाम खोज सकते हैंः
स्टेप-1: आपको मतदाता सेवा पोर्टल पर सर्च बाय मोबाइल के ऑप्शन को चुनना है।
स्टेप-2: मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करने के बाद सेंड ओटीपी पर क्लिक करें।
स्टेप-3: अब रजिस्टर मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करना है। इसके बाद आपको जानकारी मिल जाएगी
राज्य के अनुसार वोटर आईडी लिस्ट
हर एक राज्य द्वारा भी वोटर लिस्ट तैयार की गई है। आप चाहें तो वहां से भी इसे देख सकते हैं। आगे हमनें कुछ राज्यों पोर्टल के लिंक दिए हैं जहां से आप अपना नाम देख सकते हैं।
दिल्ली : https://ceodelhi.gov.in/OnlineErms/electorsearchidcard.aspx
बिहार : http://ceobihar.nic.in/searchinroll.html
झारखंड : http://112.133.209.132/election/
उत्तर प्रदेश : http://ceouttarpradesh.nic.in/
उत्तराखंड : http://ceo.uk.gov.in/
राजस्थान : https://ceorajasthan.nic.in/
हरियाणा : http://ceoharyana.nic.in/
गुजरात : https://ceo.gujarat.gov.in/Default
पंजाब : http://ceopunjab.nic.in/english/fper.aspx
मध्य प्रदेश : http://ceomadhyapradesh.nic.in/
छत्तीसगढ़ : https://ceochhattisgarh.nic.in/en
हिमाचल प्रदेश : https://himachal.nic.in/index.php?lang=1&dpt_id=6
महाराष्ट्र : https://ceo.maharashtra.gov.in/












