
नोकिया ब्रांड का मालिकाना हक रखने वाली टेक कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने आज टेक बाजार में अपना नया स्मार्टफोन पेश किया है। कंपनी की ओर से लंबे इंतजार के बाद नोकिया एक्स71 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया गया है। नोकिया एक्स71 न सिर्फ आर्कषक लुक और शानदार फीचर्स से लैस है बल्कि साथ ही इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स भी बेहद दमदार है। नोकिया एक्स71 में वह सभी खूबियां हैं जो इसे नए स्मार्टफोन ट्रेंड में शामिल करती है। नोकिया एक्स71 के रूप में कंपनी ने न सिर्फ प्रतिद्वंदी ब्रांड्स के टक्कर दी है बल्कि स्वयं नोकिया ब्रांड के लिए भी यह स्मार्टफोन बेहद अलग और खास है। आईये आपको बताते हैं नोकिया एक्स71 के पांच शानदार फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स जो इसे बेस्ट स्मार्टफोंस की लिस्ट में शामिल करते हैं।
पंच-होल डिसप्ले वाला पहला नोकिया फोन
नोकिया एक्स71 की पहली और सबसे बड़ी खूबी यही है कि इसे नया ट्रेंड बन रही पंच-होल डिसप्ले पर पेश किया गया है। नोकिया एक्स71 के साथ ही एचएमडी ग्लोबल भी उन चुनिंदा टेक कंपनियों में शुमार हो गई है जिन्होंने पंच-होल डिसप्ले से लैस स्मार्टफोन लॉच किए है। नोकिया एक्स71 से पहले सैमसंग गैलेक्सी एस10 और हुआवई के फोन में भी यही डिजाईन देखने को मिला था। यह फोन पूरी तरह से बेजल लेस है तथा डिसप्ले के उपर बाईं ओर एक छोटा सा छेद दिया गया है जिसमें सेल्फी कैमरा फिट है। कंपनी ने इसे प्योरडिसप्ले का नाम दिया है।

48-एमपी ट्रिपल कैमरा सेटअप
शानदार लुक के साथ-साथ नोकिया एक्स71 फोटोग्राफी सेग्मेंट में भी खास है। यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो कार्ल ज़ेसिस के सेंसर्स से लैस है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। यह सेंसर एफ/1.8 अपर्चर सपोर्ट करता है। इसी तरह कैमरा सेटअप में 8-मेगापिक्सल का सुपर वाईड-एंगल लेंस दिया गया है जो 120-डिग्री का वाईड शॉट लेने में सक्षम है। बैक पैनल पर तीसरा रियरा कैमरा सेंसर 5-मेगापिक्सल का है जो एफ/2.4 अपर्चर तथा डेफ्थ सेंसिंग तकनीक से लैस है। इसी तरह नोकिया एक्स71 के पंच-होल में एफ/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
नोकिया एक्स71 डिसप्ले
नोकिया एक्स71 को कंपनी ने मैटल फ्रेम पर पेश किया है जो काफी प्रीमियम लुक देता है। फोन की सुरक्षा के लिए इसके फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स को 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। डिसप्ले की बात करें तो नोकिया एक्स71 में 93 प्रतिशत का स्क्रीन रेशियो दिया गया है। यह फोन 19.3:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली डिसप्ले पर पेश किया गया है जो 6.39-इंच की बड़ी फुलएचडी+ स्क्रीन सपोर्ट करता है। नोकिया एक्स71 की डिसप्ले के नीचे ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है जो फास्ट फोन अनलॉक करता है।

एआई प्रोसेसर
नोकिया एक्स71 को एंडरॉयड के सबसे लेटेस्ट आपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है। नोकिया का यह नया फोन आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 14एनएम तकनीक पर बने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 एआईई चिपसेट पर रन करता है। क्वालकॉम के इस चिपसेट को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से लैस किया गया है जिसके चलते फास्ट और लैगफ्री प्रोसेसिंग तो होती है ही तथा साथ ही एआई फीचर के चलते यह चिपसेट फोन प्रोसेसिंग का मैनेजमेंट भी बखूबी करता है।
पावरफुल रैम व स्टोरेज
नोकिया एक्स71 को कंपनी द्वारा एक ही रैम वेरिएंट में लॉन्च किया गया हैं। इस फोन में 6जीबी की पावरफुल रैम मैमोरी दी गई है। इसके साथ ही नोकिया एक्स71 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 6जीबी रैम के साथ जहां यह फोन हैवी गेम्स व मल्टी टास्किंग आसानी से कर पाएगा वहीं फोन में बड़ी स्टोरेज होने के चलते मीडिया व फाइल्स के लिए स्पेस भी बना रहता है।



















