
Huawei की सब-ब्रांड कंपनी Honor को लेकर हाल ही में खबर सामने आई थी कि कंपनी अपने दो नए स्मार्टफोन बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है जिन्हें ऑनर 20 और ऑनर 20 प्रो नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। वहीं, अब Honor ने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर अपने ऑफिशियल अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो से एक नए स्मार्टफोन के लॉन्च की पुष्टि हुई है।
वीबो पर शेयर किए गए वीडियो के अनुसार कंपनी 17 अप्रैल को चीन के बीजिंग शहर में ऑनर 20 आई नाम के स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा वीडियो में डिवाइस के कुछ खास फीचर्स की जानकारी भी सामने आई है। इस फोन में एआई के साथ 32-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा होगा। वहीं, उम्मीद की जा रही है कि इसी इवेंट के दौरान कंपनी ऑनर मैजिकबुक 2019 को पेश करेगी जोकि पिछले साल पेश किए गए Honor MagicBook का अपग्रेडेड वर्जन होगा।

हालांकि, वीबो पर 15 सेकंड के वीडियो में Honor 20i की ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, इस टीजर से इस बात की पुष्टि हो गई है कि कंपनी इसमें वाटरड्रॉप नॉच स्टाइल डिसप्ले देगी। हाल ही में इस डिसप्ले वाले Honor HRY-TL00T / AL00T / AL00Ta को चीन की टेलीकॉम ऑथोरिटी टेना अप्रूवल मिला था। टेना की लिस्टिंग के अनुसार फोन में 6.2-इंच डिसप्ले होगा, जिसकी स्क्रीन रेज्योलुशन 1080 x 2340 पिक्सल होगा।
फोन में 2.2 गीगार्हट्ज ऑक्ट-कोर किरिन 710 एसओसी हरोगा। इसके अलावा फोन में 4जीबी और 6जीबी रैम का ऑप्शन के साथ ही 64जीबी व 128जीबी स्टोरेज का ऑप्शन होगा। साथ ही फोन लेटेस्ट एंडरॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करेगा।
पावर बैकअप के लिए फोन में 3,320एमएएच की बैटरी दी जाएगी। इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 24-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल सेकंडरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का थर्ड सेंसर होगा।
उम्मीद की जा रही है कि Honor 20i स्मार्टफोन Honor 20 सीरीज में इस साल पेश किए जाने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। इसके अलावा इस सीरीज में Honor 20 और Honor 20 Pro फ्लैगशिप फोन को भी लॉन्च किया जा सकता है।





















