
शाओमी ने इस महीने की शुरूआत में ही अपने ‘मी फेस्टिवल’ का आयोजन किया था। यह फेस्टिवल 4 अप्रैल से शुरू होकर 6 अप्रैल तक चला था जिसमें न सिर्फ शाओमी स्मार्टफोन को भारी डिस्काउंट पर बेचा गया बल्कि साथ ही कई तरह से ऑफर्स के तहत मी फैन्स को गिफ्ट व फ्री प्रोडक्ट भी मिले। एक महीने के अंदर ही अपने इंडियन फैन्स को एक और तोहफा देते हुए शाओमी ने आज से ‘मी सुपर सेल’ का आगाज़ भी कर दिया है। यदि आप भी कोई शाओमी फोन लेना चाह रहे हैं तो यही सही मौका है उस फोन के कम कीमत पर छूट के साथ पाने का।
शाओमी मी सुपर सेल
Xiaomi की ओर से आज ‘मी सुपर सेल’ की शुरूआत कर दी गई है। यह खास तरह की सेल 3 दिन के लिए आयोजित की गई है जो आज 11 अप्रैल से शुरू होकर 13 अप्रैल तक चलेगी। Xiaomi Mi Super Sale में शाओमी प्रोडक्ट बेहद कम कीमत और भारी डिस्काउंट पर मिल रहे है। इस सेल में कंपनी की ओर से शाओमी की रेडमी सीरीज़ के नए व पुराने स्मार्टफोंस के साथ ही पोको ब्रांड के फोन को भी शामिल किया गया है। इस सेल में शाओमी स्मार्टफोंन पर सीधे 2,000 तक की छूट मिल रही है।

इतना मिलेगा डिस्काउंट
सबसे पहले पोकोफोन की बात करें तो शाओमी ‘मी सुपर सेल’ दौरान Poco F1 के 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट पर 2,000 रुपये की छूट दी जा रही है। डिस्काउंट के बाद पोको एफ1 के इस वेरिएंट 20,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसी तरह Redmi Note 5 Pro के 4जीबी रैम व 64जीबी मैमोरी वेरिएंट तथा 6जीबी रैम व 64जीबी वेरिएंट को भी 2,000 रुपये कम कीमत पर खरीदा जा सकेगा। छूट के बाद Mi Super Sale में रेडमी नोट 5 प्रो के ये दोनों वेरिएंट क्रमश: 10,999 रुपये तथा 11,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध होंगे। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy A80 को अनोखा बनाती हैं ये 5 बातें
Mi Super Sale में शाओमी Redmi Note 6 Pro के 6जीबी रैम व 64जीबी वेरिएंट पर 2,000 रुपये की छूट दे रही है जिसके बाद यह वेरिएंट 13,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसी तरह Redmi 6 Pro पर कंपनी की ओर से 1,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस छूट के बाद रेडमी 6 प्रो के 4जीबी रैम व 64जीबी वेरिएंट को 9,999 रुपये तथा 3जीबी रैम व 32जीबी मैमोरी वेरिएंट को 7,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

Xiaomi Mi Super Sale में 7,999 रुपये की कीमत वाला Redmi 6 का 3जीबी रैम व 32जीबी मैमोरी वेरिएंट 1,000 रुपये की छूट के साथ 6,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसी तरह कंपनी Redmi Y2 स्मार्टफोन पर भी 1,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। इस सेल में रेडमी वाई2 के 3जीबी रैम व 32जीबी मैमोरी वेरिएंट को 7,999 रुपये तथा 4जीबी रैम व 64जीबी मैमोरी वेरिएंट को 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह भी पढ़ें : भारत आ रहा कलाई पर पहनने वाला स्मार्टफोन, लुक बना देगा आपको दीवाना
लगे हाथ आपको यह भी बता दें कि Xiaomi ने सिर्फ एक महीने में ही देश में रेडमी नोट 7 और रेडमी नोट 7 प्रो की 10,00,000 यूनिट की सेल कर ली है। इंडियन मार्केट में रेडमी नोट 7 प्रो के 4जीबी रैम व 64जीबी मैमोरी वेरिएंट को 13,999 रुपये तथा 6जीबी रैम व 128जीबी मैमोरी वेरिएंट को 16,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह रेडमी नोट 7 का 3जीबी रैम व 32जीबी मैमोरी वेरिएंट 9,999 रुपये तथा 4जीबी रैम व 64जीबी मैमोरी वेरिएंट 11,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है। ये दोनों फोन मी डॉट कॉम और फ्लिपकार्ट पर फ्लैश सेल के उपलब्ध होते हैं।


















