भारत आ रहा कलाई पर पहनने वाला स्मार्टफोन, लुक बना देगा आपको दीवाना

Join Us icon

चाइनीज टेक ब्रैंड नूबिया ने इस साल बार्सिलोना में हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 में अपने Nubia Alpha वियरेबल स्मार्टफोन को पेश किया था। इसके बाद इस फ्लैक्सिबल स्क्रीन वाले फोन को कंपनी ने अपनी घरेलू मार्केट में लॉन्च किया। लेकिन, अगर आप इस डिवाइस का इंतजार भारत में कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि कंपनी ने इस बात का ऐलान कर दिया है कि Nubia Alpha को मई में भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाएगा।

हालांकि, कंपनी ने इसकी लॉन्च की डेट का खुलासा नहीं किया है। आपको बता दें कि नूबिया के इस फोन की सबसे खास बात है कि इसे मोड़कर आप अपनी कलाई पर घड़ी की तरह बांध सकते हैं। फोन आसानी से फोल्ड होकर कलाई पर फिट हो जाए इसके लिए इसमें फ्लेक्सिबल स्क्रीन दी गई है, जिससे यह मुमकिन हो पाता है।

कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार Nubia Alpha के साथ ही nubia pods को भी पेश किया जाएगा। वह नूबिया ईयर पॉड्स की बात करें तो यह सही मायने में कंपनी के पहले वायरलेस ईयरबड हैं और इसके डिजाइन के लिए कंपनी ने 1MORE से साझेदारी की है।

Nubia Alpha की कीमत
नूबिया अल्फा की कीमत का जिक्र कंपनी ने नहीं किया है। लेकिन, चीन में इस डिवाइस की शुरुआती कीमत 3,499 युआन (लगभग 36,000 रुपए) है। वहीं, ई-सिम वाला फोन का ब्लैक वेरियंट जहां 3,499 युआन (लगभग 36000 रुपए) का है। बता दें सि इस फोन का एक ब्लूटूथ ओनली वर्जन भी है, जिसे कंपनी ने फिलहाल चीन में भी रिलीज नहीं किया है। चीन की कीमत से भारतीय कीमत का अंदाजा लगाया जा सकता है।
nubia-alpha-1
Nubia Alpha की स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 4-इंच की स्क्रीन मिलती है। वहीं, इस वियरेबल स्मार्टफोन में क्वलकॉम स्नैपड्रैगन वियर 2100 चिपसेट मौजूद है। वहीं, फोन में 1जीबी रैम और 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए फोन में ब्लूटूथ, वाई-फाई और 4जी ई-सिम सपोर्ट के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए नूबिया के इस फोन में 5-मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है जिससे आप सेल्फी लेने के अलावा विडियो भी शूट कर सकते हैं।

इसके अलावा फोन में पावर बैकअप के लिए 500एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी फुल चार्ज होने पर एक से दो दिन का बैकअप देगी। फिटनेस हेल्थ ट्रैकर से साथ आने वाले इस फोन में एयर कंट्रोल फीचर भी दिया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here