
OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro की लॉन्च डेट को लेकर कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर खुलासा कर दिया है। OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro स्मार्टफोन से 14 मई को पर्दा उठाएगी। कंपनी के ऑफिशल ट्विटर अकाउंट से OnePlus 7 फोन का एक विडियो शेयर किया गया है, जिसमें फोन की झलक देखने को मिली। वहीं, कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर मीडिया इनवाइट शेयर कर दिया है।
मीडिया इनवाइट और ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो में OnePlus 7 सीरीज लिखा, जिससे यह बात साफ हो जाती है कि पहली बार कंपनी एक साथ दो डिवाइस लॉन्च करेगी। इसेक अलावा अमेजन इंडिया ने यूज़र्स के लिए अलग वेबपेज लाइव किया है। फोन को 14 मई को रात 8 बजकर 15 मिनट पर भारत में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट के लिए एंट्री वाउचर्स 25 अप्रैल से वनप्लस इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। साथ ही यूएस और यूरोप में भी इसी दिन इवेंट का आयोजन कर OnePlus 7 सीरीज को पेश किया जाएगा।
Get ready for the OnePlus 7 Series.https://t.co/ViZaz53XXk pic.twitter.com/9oRGqVqLOH
— OnePlus (@oneplus) April 23, 2019
गौरतलब है कि कंपनी के सीईओ सीईओ पेटे लाउ ने पहले ही कंफर्म किया है कि OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro दोनों ही 5G कनेक्टिविटी के साथ आएंगे। बात की जाए कैमरे की तो लीक के मुताबिक OnePlus 7 Pro के ट्रिपल कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। वहीं, दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का होगा, इसमें 3X ऑप्टिकल जूम होगा। जबकि फोन के बैक में लगा तीसरा कैमरा 16 मेगापिक्सल का होगा। इसे भी देखें: OnePlus 7 का पहला ऑफिशल टीजर आया सामने, ट्रिपल रियर कैमरा के साथ हो सकता है लॉन्च

अगर बात करें OnePlus 7 के कैमरा सेटअप की तो इसमें अपर्चर एफ/1.7 वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है। सेल्फी कैमरा के बारे में फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, उम्मीद की जा रही है कि यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ उतारा जा सकता है। इसके अलावा फोन में जान फूंकने के लिए 3,700 एमएएच की बैटरी हो सकती है 20 वाट चार्जिंग सपोर्ट के साथ। इसे भी देखें: OnePlus 7 Pro के बारे में सामने आई अब तक की सबसे बड़ी जानकारी, इन फीचर्स के साथ होगा इतना दमदार
वहीं, हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार OnePlus 7 और 7 Pro नाम से लॉन्च होने वाले दोनों ही स्मार्टफोन 2 स्टोरेज वेरियंट में लॉन्च किए जाएंगे। फोन के बेस वेरियंट में 6जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी, वहीं दूसरे वेरियंट को 8जीबी रैम और 256जीबी इंटरनल स्टोरेज होगी।


















