
Xiaomi को लेकर कुछ दिनों से खबर आ रही है कि कंपनी एक नए हाईएंड फ्लैगशिप डिवाईस पर काम कर रही है जिसे क्वालकॉम के सबसे नए और सबसे अधिक पावरफुल स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट पर पेश किया जाएगा। कई लीक्स में इस स्मार्टफोन का नाम Redmi Pro 2 बताया गया है लेकिन अभी तक कहीं से भी यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि Redmi Pro 2 को ही शाओमी स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट पर पेश करेगी यह इस चिपसेट पर आधारित फोन किसी और नाम के साथ टेक मंच पर दस्तक देगा। शाओमी अभी तक जहां इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स को पर्दे में रखे हुए हैं वहीं एक ताजा लीक में इस फोन स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हो गया है।
शाओमी के स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट से लैस इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर शेयर की गई है। इस वेबसाइट पर टिपस्टर द्वारा एक फोटो फाईल अपलोड की गई है जिसमें शाओमी के आगामी स्मार्टफोन की मुख्य स्पेसिफिकेशन्स शामिल है। आपको बता दें कि इसी फोटो फाईल को स्लैशलीक वेबसाइट पर भी शेयर किया गया है जहां फोन के नाम की जगह पर Redmi 855 लिखा गया है।

Redmi 855 स्पेसिफिकेशन्स
शाओमी के इस फोन की सबसे बड़ी खासियत फोन में मौजूद क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट होगा। आपको बता दें कि स्नैपड्रैगन 855 क्वालकॉम द्वारा लॉन्च किया गया अब तक का सबसे पावरफुल चिपसेट है। यह चिपसेट न सिर्फ बेहद फास्ट प्रोसेसिंग प्रदान करता है बल्कि साथ ही इस चिपसेट से लैस स्मार्टफोन 5जी नेटवर्क भी सपोर्ट करते हैं। यह चिपसेट फिलहाल सिर्फ हाईएंड फ्लैगशिप डिवाईस के लिए लाया गया है। यह भी पढ़ें : लॉन्च से पहले सामने आई OnePlus 7 Pro की कीमत, 14 मई को उठेगा पर्दा
अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ताजा लीक के अनुसार इस फोन में 2340 X 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.39-इंच की डिसप्ले दी जाएगी। माना जा रहा है कि शाओमी का यह फोन एमोलेड डिसप्ले पर पेश किया जाएगा और जिसके चलते फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी देखने को मिल सकता है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले स्वयं रेडमी के जनरल मैनेजर लू वेइबिंग ने कहा था कि कंपनी का यह आगामी स्मार्टफोन हाई स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो पर पेश किया जाएगा।

लीक के अनुसार रेडमी का यह आगामी स्मार्टफोन 8जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा जो 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा। वहीं फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो लीक में कहा गया है कि यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन के बैक पैनल पर 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इसी तरह रियर कैमरा सेटअप में दूसरा कैमरा सेंसर जहां 8-मेगापिक्सल का होगा वहीं तीसरा कैमरा सेंसर 13-मेगापिक्सल का दिया जाएगा।

कथित Redmi 855 में सेल्फी के लिए 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात भी इस लीक में कही गई है। आपको बता दें कि कुछ समय पहले शाओमी के एक फोन की फोटो भी सामने आई थी जिसमें पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिखाया गया था। माना जा रहा है कि स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट से लैस होने वाले शाओमी के फोन में भी यही पॉप-अप सेल्फी कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। लीक के अनुसार शाओमी के इस आगामी स्मार्टफोन में एनएफसी कनेक्टिविटी देखने को मिलेगी। यह भी पढ़ें : 12,000एमएएच बैटरी और 17.3-इंच डिसप्ले से लैस होगा Samsung Galaxy View 2, लॉन्च से पहले ही हुआ खुलासा
शाओमी की ओर से हालांकि अभी तक इस फोन के नाम और इसकी लॉन्च की स्थिति पर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में जब तक कंपनी कोई आफिशियल घोषणा नहीं करती है तब तक इस फोन से जुड़ी स्पेसिफिकेशन्स को भी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।


















