
वीवो की लो बजट स्मार्टफोन सीरीज़ में ‘ज़ेड सीरीज़’ का नाम भी आता है। इस सीरीज़ के तहत इंडिया में अभी तक सिर्फ एक ही स्मार्टफोन ज़ेड10 लॉन्च किया गया है तथा लंबे समय से कंपनी ने इस सीरीज़ में विस्तार नहीं किया है। वहीं दूसरी ओर चीन में वीवो ज़ेड सीरीज़ के तहत कई स्मार्टफोन पेश कर चुकी है, जो कम कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इसी कड़ी में अंर्तराष्ट्रीय मंच पर एक और नया डिवाईस पेश करते हुए वीवो ने ज़ेड3एक्स स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। Vivo Z3x को चीनी बाजार में उतारा गया है जो वहीं सस्ते बजट में सेल के लिए उपलब्ध है।
वीवो ज़ेड3एक्स लुक
Vivo Z3x को कंपनी की ओर से रेग्यूलर नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। इस फोन में एप्पल आईफोन 10 जैसी नॉच डिसप्ले दी गई है। फोन के नीचले पैनल पर जहां हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है वहीं अन्य तीन किनारें बेजल लेस हैं। फोन के दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। Vivo Z3x के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा दिया गया है जो उपरी बाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। फोन के बैक पैनल पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन के नीचले पैनल पर यूएसबी पोर्ट, स्पीकर और 3.5एमएम जैक दिया गया है।

वीवो ज़ेड3एक्स स्पेसिफिकेशन्स
Vivo Z3x को 19:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2280 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.26-इंच की आईपीएस एलसीडी फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को एडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9.0 पाई आधारित फनटच ओएस 9.0 पर पेश किया गया है जो 1.95गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर रन करता है। यह भी पढ़ें : 4,000एमएएच बैटरी और वॉटरड्रॉप नॉच पर लॉन्च हुआ OPPO A1k, कीमत सिर्फ 8,490 रुपये
Vivo की ओर से इस नए स्मार्टफोन को चीन में 4जीबी रैम मैमारी पर पेश किया गया है। यह फोन 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Vivo Z3x डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Vivo Z3x ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 512 जीपीयू सपोर्ट करता है। वहीं फोन के गेम खेलने के शौकिन यूजर्स के लिए कंपनी ने इस फोन को गेम टर्बो मोड से लैस किया है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां Vivo Z3x के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए Vivo Z3x में 3,260एमएएच की बैटरी दी गई है। यह भी पढ़ें : 4जीबी रैम और एंडरॉयड 9.0 पाई के साथ गीकबेंच पर स्पॉट हुआ Google Pixle 3a, 7 मई को होगा लॉन्च
चीन में Vivo Z3x को 1,198 युआन की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो भारतीय करंसी अनुसार 12,400 रुपये के करीब है। चीनी बाजार में यह फोन रेड, पर्पल और ब्लैक कलर वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध होगा। Vivo Z3x के इंडिया लॉन्च को लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।


















