4,000एमएएच बैटरी और वॉटरड्रॉप नॉच पर लॉन्च हुआ OPPO A1k, कीमत सिर्फ 8,490 रुपये

Join Us icon

91मोबाइल्स ने तकरीबन तीन हफ्तों पहले एक एक्सक्लूसिव खबर छापी थी कि ओपो इंडिया एक सस्ते स्मार्टफोन पर काम कर रही है​ जिसे ओपो ए1के नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। फोन की जानकारी देने के साथ ही यह भी बताया गया था कि OPPO A1k में 4,000एमएएच की बैटरी दी जाएगी। वहीं आज इस स्मार्टफोन के पर्दा उठाते हुए ओपो ने आपने नए डिवाईस OPPO A1k को भारत में लॉन्च कर दिया है। OPPO A1k को 8,490 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो आनलाईन प्लेटफॉर्म के साथ ही आफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध होगा।

ओपो ए1के लुक

OPPO A1k को कंपनी द्वारा ‘यू’ शेप वाली ड्यूड्रॉप नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट मौजूद रहेगा। फोन के सेल्फी कैमरा इसी नॉच में स्थित है। फोन के बैक पैनल पर सिंगल रियर कैमरा सेंसर दिया गया जिसके दाईं ओर फ्लैश लाईट मौजूद है। आपको बता दें कि OPPO A1k में कोई भी फिजिकल फिंगर​प्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। वॉल्यूम रॉकर जहां फोन के बाएं पैनल पर है वहीं पावर बटन दाएं पैनल पर दिया गया है। नीचले पैनल पर यूएसबी पोर्ट के साथ ही 3.5एमएम जैक भी दिया गया है।

oppo a1k launched india 4000mah battery price rs 8490 specifications

ओपो ए1के स्पेसिफिकेशन्स

OPPO A1k को 19.5:9 आस्पेक्ट रे​शियो पर पेश किया गया है जो 87.43 प्रतिशत का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो सपोर्ट करता है। इस फोन में 6.1-इंच की एलसीडी डिसप्ले दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड है। OPPO A1k को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई आधारित कलरओएस 6 पर पेश किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक 6762 चिपसेट पर रन करता है।

यह भी पढ़ें : Realme X होगा रियलमी के पहले पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाले फोन का नाम, कंपनी ने किया यह अहम खुलासा

कपंनी की ओर से इस फोन को एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जो 2जीबी रैम मैमोरी सपोर्ट करता है। फोन में 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो OPPO A1k सिंगल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

oppo a1k launched india 4000mah battery price rs 8490 specifications

OPPO A1k एक डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में सिक्योरिटी व फोन अनलॉकिंग के ​लिए फिजीकल फिंगरप्रिंट सेंसर की बजाय फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए OPPO A1k को कंपनी द्वारा 4,000एमएएच की दमदार बैटरी पर लॉन्च किया गया है। ओपो के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को रेड और ब्लैक कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है।

OPPO A1k के ​इंडिया लॉन्च पर ओपो इंडिया के सीईओ और साउथ एशिया प्रेजिडेंट Charles Wong ने कहा कि, “ओपो अपने ग्राहकों को इनोवेटिव और कन्ज्यूमर सेंट्रिक प्रोडक्ट देने के लिए प्रतिबद्ध है। OPPO A1K के जरिये हमने मार्केट में लीड करने वाली सभी स्पेसिफिकेशन्स जैसे लंबी बैटरी लाईफ, शानदार डिजाईन, वॉटरड्रॉप नॉच और पावरफुल परफॉर्मेंस को कम बजट में इंडियन स्मार्टफोन यूजर्स के लिए पेश किया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here