Mi Home से ही ज्यादा परेशान शाओमी प्रीफर्ड पार्टनर, बोले-हर दिन हो रहा नुकसान

Join Us icon

शाओमी भारत की नंबर स्मार्टफोन निर्माता कंपनी बन चुकी है। लगभग 29 फीसदी बाजार पर कंपनी का कब्जा है। हालांकि कंपनी ने ऑनलाइन स्टोर से अपने फोन की शुरुआत की थी लेकिन वर्ष 2017 में कंपनी ने ऑफलाइन सेग्मेंट में भी कदम रखा और जल्द ही नंबर एक की कुर्सी पर काबिज हो गई क्योंकि भारत में आज भी ऑफलाइन बाजार बहुत बड़ा है। हाल में कंपनी ने जानकारी दी है कि ऑफलाइन बाजार में भी शाओमी का मार्केट शेयर 20 फीसदी तक हो चुका है। परंतु परिस्थितियां अब बदल रही हैं जो शाओमी के लिए भले ही सही हों लेकिन उन ऑफलाइन रिटेल पार्टनर्स के लिए सही नहीं है जिनके दम पर कंपनी नंबर एक बनी है।

शाओमी ने वर्ष 2017 में ऑफलाइन रिटेल के लिए प्रीफर्ड पार्टनर की शुरुआत की थी और आज जब ये प्रीफर्ड पार्टनर परेशान हो रहे हैं तो हमनें उनकी बातें सुनीं। भारत में ऑफलाइन सेल्स को बढ़ावा देने के लिए चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने हाल ही में भारत में 1,000वां मी होम स्टोर खोला है। वहीं, कंपनी का कहना है कि वह इस साल के आखिर तक पूरे देश में मी होम स्टोर्स की संख्या 10,000 तक पहुंचा देगी और यही रणनीति प्रीफर्ड पार्टनर के लिए परेशानी का शबब बन रही हैं।

हम खुद दिल्ली में मौजूद दो ऐसे मी प्रीफर्ड पार्टनर के पास पहुंचे, जिनकी शॉप से लगभग 500 मीटर की दूरी पर कंपनी ने अपने नया मी होम स्टोर खोला है। इनमें से एक प्रीफर्ड पार्टनर ने अपने नाम का खुलासा न करने की शर्त पर बताया कि हमारा मुकाबला पहले सिर्फ मी प्रीफर्ड पार्टनर से होता था। लेकिन, अब मी होम स्टोर की संख्या ज्यादा होने पर कॉम्पिटिशन बहुत बढ़ गया है। मी प्रीफर्ड पार्टनर स्टोर के मालिक का कहना है कि कंपनी ने हमारे दम पर ऑफलाइन मार्केट में अपने कदन जमाने में सफल रही थी और आज हमें ही नुकसान हो रहा है। इसे भी पढ़ें: शाओमी के इस फोन ने किया कमाल, महज 12 सेकंड में हुआ आउट ऑफ स्टॉक

स्टोर मालिक का कहना है कि कंपनी ने हमें यह पहले ही बता दिया था कि आने वाले समय में और मी होम स्टोर ओपन किए जाएंगे लेकिन, हमारी शॉप के 500 मीटर की दूरी पर ही ओपन होगा इस बात की जानकारी नहीं थी। उनका कहना है कि हमारे एक किलोमीटर के आस-पास लगभग 24 मोबाइल शॉप हैं, जिसमें से शाओमी के फोन बेचने वाले दो मी प्रीफर्ड पार्टनर और एक मी होम स्टोरे है। इससे कॉम्पिटशन बढ़ना तो तय है ही। इसे भी पढ़ें: शाओमी से मंगाया है फोन, तो डिलीवरी समझो राम भरोसे !

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब मी प्रीफर्ड पार्टनर स्टोर्स मालिक का दर्द सामने आया हो। इससे पहले भी कुछ मी प्रीफर्ड पार्टनर इस बारे में जानकारी दे चुके हैं। हाल में शाओमी ने रेडमी नोट 7, रेडमी नोट 7 प्रो, रेडमी वाई 3 और रेडमी 7 जैसे बेहतरीन फोन को पेश किया है। शुरुआत से ही यह फोन ऑनलाइन स्टोर के साथ ऑफलाइन स्टोर पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। लेकिन, इन फोंस की भारी मांग को मी प्रीफर्ड स्टोर मालिक पूरा नहीं कर पा रहे हैं क्योकिं उनका कहना है कि हम बेचें किस फोन को जब हमारे पास स्टॉक ही नहीं है। इस फोन की डिमांड को देखते हुए यह फोन आपको मी होम स्टोर पर मिलने के चांस हैं। लेकिन, शाओमी प्रीफर्ड पार्टनर स्टोर पर मिलना न के बराबर ही है।

इस बारे में दिल्ली के एक शाओमी प्रीफर्ड पार्टनर ने बताया कि फिलहाल मार्केट में सबसे ज्यादा डिमांड रेडमी नोट 7 प्रो की है। लेकिन, इसके स्टॉक की कमी हमारे लिए सबसे बड़ी परेशानी है। लगभग दो माह पहले रेडमी नोट 7 सीरीज के फोन को लॉन्च किया जा चुका है। लेकिन, अब भी मुश्किल से Redmi Note 7 Pro की 5 या 6 यूनिट सेल करने को मिली हैं, जिसमें सभी ग्राहकों को फोन दे पाना हमारे लिए सबसे बड़ी मुश्किल है। वहीं, 500 मीटर दूर खुले मी होम स्टोर पर कम कीमत पर मिलने के कारण ग्राहकों को आना भी हमारे पास कम होता जा रहा है।

इस बारे में राजस्थान के एक रिटेलर ने जानकारी दी कि भारत में किसी फोन की कीमत में 50 रुपये का अंतर भी बहुत बड़ा होता है। ऐसे में यहां तो फोन पर 500 रुपये का अंतर है। इसलिए लोग फोन के बारे में जानकारी लेते हैं। लेकिन, खरीदारी मी होम से करते हैं। ऑफलाइन में इस दोहरी नीति की वजह से मीहोम के नजदीकी रिटेलर्स को बहुत भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

हालांकि यहां तो हम कुछ रिटेलर्स से ही मिल पाए लेकिन आप खुद ​ही सोच सकते हैं कि बाकी जगहों पर भी स्थिती इससे अलग नहीं होगी। ऐसे में शाओमी को यहां खुद सोचने की जरूरत है कि या तो प्राइस की बराबरी करे या फिर मी होम पर ही रोक लगाए जिससे रिटेलर्स बिना किसी भय के परेशानी के अपना व्यवसाय कर सकें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here