
चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी शाओमी ने हाल ही में रेडमी सीरीज के अंदर अपने दो स्मार्टफोन Redmi 7 और Redmi Y3 को लॉन्च किया था। दोनों ही फोन एक-एक बार फ्लैश सेल के लिए आ चुके हैं। वहीं, Redmi Y3 की पहली सेल 30 अप्रैल यानी मंगलवार को हुई जहां शाओमी लवर्स के बीच इस फोन को लेकर दीवानगी कुछ इस कदर दिखाई दी कि पहली फ्लैश सेल में यह फोन अमेजन इंडिया पर महज 12 सेकंड में ही आउट ऑफ स्टॉक हो गया।
गौरतलब है कि सेल शुरू होने पर खरीदने का ऑप्शन दिखते ही क्लिक करने पर बहुत से लोगों को आउट ऑफ स्टॉक का मेसेज मिला था। इस फोन के लिए शाओमी इंडिया के सेल पार्टनर अमेजन ने एक घोषणा कर इस बात की जानकारी दी कि Redmi Y3 के 12 सेकंड में ही आउट ऑफ स्टॉक हो गया था। इसके बाद शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने जानकारी दी कि Redmi Y3 अमेजन इंडिया और मी.कॉम पर कुछ ही मिनट में आउट ऑफ स्टॉक हो गया था। बता दें कि यह फोन सेल के लिए 30 अप्रैल को दोपहर 12 बजे अमेजन इंडिया और मी.कॉम पर ऑनलाइन सेल किया गया था।
इस दिन होगी दूसरी सेल
वहीं, अगर आप इस फोन को इस सेल में नहीं खरीद पाएं हैं तो परेशान होने की जरुरत नहीं है क्योंकि कंपनी इस फोन की सेल 3 मई 2019 को एक बार फिर करेगी। इस बार सेल अमेजन इंडिया और मी.कॉम पर दोपहर 3 बजे होगी। इसे भी पढ़ें: शाओमी जल्द लाएगा पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला दमदार स्मार्टफोन, वीवो और ओपो की होगी छुट्टी
स्मार्टफोन को कंपनी 3जीबी रैम+ 32जीबी स्टोरेज और 4जीबी रैम+ 64जीबी स्टोरेज में आता है। अगर बात करें कीमत की तो 3जीबी रैम+ 32जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपए है। वहीं, 4जीबी रैम+ 64जीबी स्टोरेज की कीमत 11,999 रुपए है। इसे भी पढ़ें: शाओमी जल्द लाएगा स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर वाला फोन, मिल सकता है पॉप-अप सेल्फी कैमरा
स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
शाओमी Redmi Y3 में 6.26-इंच का एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। Redmi Y3 में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है, जिसकी मदद से 512जीबी तक स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए Redmi Y3 के रियर में AI डुअल कैमरा सेटअप है। इसके साथ ही फोन के रियर में 12-मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2-मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है, जिसमें गूगल लेंस ऑप्शन मौजूद है।
पावर बैकअप के लिए फोन में स्मार्टफोन में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। शाओमी का दावा है कि यह बैटरी 2 दिन चलेगी। इसके साथ ही फोन में 360° AI फेस अनलॉक दिया गया है।


















