Realme X आएगा इंडिया, फ्लैगशिप सेग्मेंट में लॉन्च होगा यह पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला फोन

Join Us icon

​Realme इन दिनों स्मार्टफोन बाजार में छाई हुई है। कंपनी ने हाल ही में भारतीय बाजार में Realme 3, Realme 3 Pro और Realme C2 लॉन्च किए हैं। ये बजट स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद अब कंपनी फ्लैगशिप सेग्मेंट की ओर बढ़ रही है। इस सेग्मेंट की शुरूआत ही कपंनी पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाले फोन के साथ करने जा रही है जिसका नाम होगा Realme X. इस फोन को लेकर कहा जा रहा था कि कंपनी Realme X को चीनी बाजार के लिए बना रही है। लेकिन आज एक ऐसा लीक सामने आया है जिसने साफ कर दिया है कि सिर्फ चीन ही नहीं बल्कि Realme X इंडिया में भी लॉन्च किया जाएगा।

इंडियन वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

Realme X को Bureau of Indian Standards यानि बीआईएस वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इस वेबसाइट की लिस्टिंग ने साफ कर दिया है कि रियलमी अपने आगामी स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लाने की तैयारी कर रही है। इस लिस्टिंग को सबसे पहले एमएसपी वेबसाइट ने स्पॉट किया है। BIS पर रियलमी एक्स को ओपो इंडिया द्वारा ​सब्मिट ​कराया गया है। इस वेबसाइट पर Realme X को तीन मॉडल नंबर RMX1901, RMX1941 और RMX1945 के साथ लिस्ट किया गया है। माना जा रहा है कि ये तीन मॉडल नंबर फोन के तीन वेरिएंट होंगे।

realme-x-listed-on-bis-india-rmx1901-pop-up-selfie-camera

पॉप-अप कैमरे वाला ​पहला रियलमी फोन

Realme X की सबसे बड़ी यूएसपी फोन का पॉप-अप सेल्फी कैमरे पर लॉन्च होना है। कुछ दिनों पहले ही रियलमी की एक टीज़र वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुई थी जिसमें ​रियलमी के पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाले फोन को दिखाया गया था। वीडियो में मिली फोन की पहली झलक साफ कर दिया था कि रियलमी अपने पहले पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाले फोन को लाने वाली है। वहीं हाल ही में Realme CMO Xu Qi ने रियलमी के इस पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाले फोन के नाम से पर्दा उठाते हुए बता दिया है कि रियमली जो पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है उसे Realme X नाम के साथ बाजार में उतारा जाएगा।

Realme X

Realme X सबसे पहले रियलमी की एक वीडियो में सामने आया था। यह वीडियो कंपनी के एक थीम सॉग की थी जिसमें Realme X की झलक दिखाई दी थी। इस वीडियो में फोन के फुलव्यू डिसप्ले पर बना दिखाया गया है। डिसप्ले उपरी हिस्से तथा दोनों साईड से पूरी तरह से फोन बॉडी से मिली हुई हैं। इसमें​ किसी भी तरह की नॉच या अन्य सेंसर नहीं दिया गया है। वहीं डिसप्ले के नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। देखने में फोन का डिसप्ले साईज़ भी काफी बड़ी नज़र आ रहा है।

realme-x-listed-on-bis-india-rmx1901-pop-up-selfie-camera

यह वीडियो रियलमी चाईना के वेईबो पेज़ पर शेयर की गई है जो 47 सेकेंड की है। इस वीडियो के 31 सेकेंड पर Realme X को हाथ में लिया​ दिखाय गया है जहां युवाओं को ग्रुप सेल्फी लेता है और फोन के उपरी पैनल पर बीच में से पॉप-अप कैमरा बाहर निकलता है। इस पॉप-अप कैमरे पर सिंगल फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है। फोन के उपरी पैनल पर ही 3.5एमएम आडियो जैक भी वीडियो में दिखाई दिया है। ​रियलमी कब त​क इस फोन को टेक मंच पर पेश करेगी यह अभी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है, लेकिन Realme X से जुड़ी कोई भी जानकारी सामने आते ही जल्द ही पाठको को सूचित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here