12जीबी रैम वाला Xiaomi का Black Shark 2 आ रहा है इंडिया, वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

Join Us icon

टेक कंपनी शाओमी इंडिया में नंबर वन स्मार्टफोन कंपनी बन चुकी है। कम कीमत पर बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स देने के चलते थोड़े ही समय में शाओमी को इंडियन यूजर्स द्वारा पसंद कर लिया गया और आज भारत में शाओमी की फैन फॉलोइंग अन्य स्मार्टफोन ब्रांड्स से कहीं ज्यादा है। अपनी इसी प्रसिद्धि को भुनाते हुए अब शाओमी सिर्फ लो बजट नहीं बल्कि हाईएंड फ्लैगशिप स्मार्टफोन के इंडियन बाजार में भी बड़ी योजना बना रही है। शाओमी जल्द ही भारत में अपने गेमिंग ब्रांड ब्लैक शार्क के अंतर्गत Black Shark 2 स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है।

Black Shark 2 इंडिया लॉन्च

आपको बता दें कि Black Shark 2 के लॉन्च की जानकारी Xiaomi कंपनी द्वारा नहीं दी गई है। बल्कि शाओमी के इस धाकड़ स्मार्टफोन को भारत की सर्टिफिकेशन्स साइट Bureau of Indian Standards यानि बीआईएस पर देखा गया है। BIS की यह लिस्टिंग कल यानि 6 मई की है जहां पर Black Shark 2 को SKW-HO मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग ने साफ कर दिया है कि शाओमी जल्द ही Black Shark 2 को इंडियन बाजार में उतारने वाली है।

Xiaomi Black Shark 2 BIS listing reveal india launch soon

BIS की इस लिस्टिंग को एमएसपी वेबसाइट ने स्पॉट किया है। इस लिस्टिंग में Black Shark 2 के मॉडल नंबर के अलावा अन्य कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है लेकिन मीडिया रिर्पोट्स की माने तो शाओमी इस फोन को टॉपएंड वेरिएंट ही भारत में लॉन्च करना चाहेगी जिसमें 12जीबी की पावरफुल रैम मैमोरी दी जाएगी। बहरहाल उम्मीद की जा रही है कि अगले महीने तक शाओमी Black Shark 2 को आधिकारिक तौर पर इंडियन मार्केट में लॉन्च कर देगी।

बना है खास गेमिंग के लिए

आपको बता दें कि शाओमी ने मार्च महीने में ही इस स्मार्टफोन को टेक मंच पर पेश किया था जो फिलहाल चीनी बाजार में सेल के लिए उपलब्ध है। कंपनी की ओर से Black Shark 2 को गेमिंग स्मार्टफोन के रूप में पेश किया था जो खासतौर पर फोन में गेम खेलने के शौकिन यूजर के लिए बना है। हैवी रैम और क्वालकॉम के सबसे पावरफुल चिपसेट के साथ ही इस फोन में में हीट मैनेजमेंट के लिए लिक्विड कूल 3.0 टेक्नोलॉजी दी गई है। जो यूजर्स को फास्ट और लैग फ्री गेमिंग एक्सपीरियंस प्रदान करती है।

यह हैं पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स

Black Shark 2 को मैटेलिक बॉडी पर बनाया गया है। स्पेसिफिकेशन्स की तो यह फोन 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.39-इंच की ट्रू व्यू ऐमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। एंडरॉयड 9 पाई के साथ ही इस फोन में क्वालकॉम का सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 दिया है। इसके अलावा गेमिंग एक्सपीरिएंस को बेहतर करने के लिए इस फोन में एड्रेनो 640 जीपीयू चिप का इस्तेमाल किया गया है।

Redmi K20 Pro का खुलासा! 48-एमपी​ ट्रिपल रियर और पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ होगा स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट

Xiaomi की ओर इस फोन को चीन में तीन रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था। इनमें 6जीबी/128जीबी, 8जीबी/128जीबी स्टोरेज, 8जीबी/256जीबी मैमोरी और 12जीबी/256जीबी इंटरनल स्टोरेज मौजूद है। इंडिया में Black Shark 2 का कौनसा वेरिएंट आएगा यह अभी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।

Xiaomi Black Shark 2 BIS listing reveal india launch soon

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Black Shark 2 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 13-मेगापिक्सल का सेकेंडरी रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही पावर बैकअप के लिए फोन में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो 27वॉट चार्ज सपॉर्ट करती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here