Redmi K20 Pro का खुलासा! 48-एमपी​ ट्रिपल रियर और पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ होगा स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट

Join Us icon

शाओमी को लेकर लंबे समय से खबरें आ रही है कि कंपनी एक ऐसे स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसमें क्वालकॉम का सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 दिया जाएगा। इस फोन की कई फोटो भी लीक हुई है जिसमें बताया गया है कि Redmi ब्रांड के तहत लॉन्च होने वाला यह फोन पॉप-अप सेल्फी कैमरे से लैस होगा। कुछ दिनों पहले लीक सामने आया था जिसमें Xiaomi के इस आगामी स्मार्टफोन को नाम Redmi X बताया गया था। लेकिन अब एक और बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें कहा गया है कि शाओमी के स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट पर लॉन्च होने वाले फोन को नाम Redmi K20 Pro होगा।

आपको बता दें कि पिछले महीने खबर लीक हुई थी जिसमें कहा गया था कि Xiaomi क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट वाले जिस फोन के निर्माण में जुटी है उसे Redmi X नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस नाम के साथ ही फोन की लॉन्च डेट भी लीक हुई थी जिसमें बताया गया था कि कंपनी अपने इस पावरफुल फोन को 14 मई के दिन पेश कर सकती है। लेकिन अब एक नया लीक सामने आया है जिसमें शाओमी के इस स्मार्टफोन का नाम Redmi K20 Pro बताया जा रहा है। इस लीक में Redmi K20 Pro का स्क्रीनगार्ड भी शेयर किया गया है जिसपर फोन की स्पेसिफिकेशन्स लिखी है।

Redmi K20 Pro snapdragon 855 48mp triple rear pop up selfie camera

Redmi K20 Pro हो सकता है नाम

Redmi K20 Pro के इस स्क्रीन गार्ड पर फोन का नाम और कुछ अहम स्पेसिफिकेशन्स छपी है। इस तरह का स्क्रीन गार्ड आमतौर पर शाओमी के नए स्मार्टफोंस पर लगा आता है जो बॉक्स के निकाले जाने के बाद ही हटता है। ऐसे में Redmi K20 Pro के स्क्रीन गार्ड को भी काफी हद तक सही माना जा रहा है। आपको बता दें कि हाल ही में कंपनी के GM – Lu Weibing ने भी बयान दिया था कि रेडमी के आगामी फ्लैगशिप के लिए उनके पास “एक बेहतर नाम“ है। यह बयान उम्मीदों को और भी प्रबल करता है कि कंपनी के आगामी डिवाईस को Redmi X नहीं बल्कि Redmi K20 नाम के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

यह होगी स्पेसिफकेशन्स

Redmi K20 Pro का स्क्रीन गार्ड सामने आने से फोन के नाम की जानकारी तो मिली ही है वहीं साथ ही इस फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हुआ है। इस स्क्रीन गार्ड पर छपा है कि रेडमी ब्रांड के इस आगामी स्मार्टफोन को क्लावकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। यानि यही फोन रेडमी का वह बहुप्रतीक्षित डिवाईस हो सकता है जिसे ब्रांड का फ्लैगशिप स्मार्टफोन कहा जा रहा है।

Redmi K20 Pro snapdragon 855 48mp triple rear pop up selfie camera

इसी तरह स्क्रीन गार्ड से Redmi K20 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा दिए जाने की भी पुष्टि हुई है। यहां हालांकि एक ही रियर सेंसर की जानकारी मौजूद है लेकिन साथ ही बने कैमरा आइकन में तीन सेंसर दिखाए गए हैं। स्क्रीनगार्ड के अनुसार रेडमी के इस फोन में तीन रियर कैमरा सेंसर होंगे और इनमें प्राइमरी कैमरा सेंसर 48-मेगापिक्सल का होगा।

Xiaomi Mi A3 और Mi A3 Lite जल्द देंगे दस्तक, जानें क्या होगी खासियत

इसी तरह Redmi K20 Pro में पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिए जाने की भी पुष्टि हुई है। इस स्क्रीन प्रोटेक्टर के मुताबिक रेडमी फोन 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सपोर्ट करेगा जो एआई तकनीक से लैस होगा। इस फोन में 6.39-इंच की एमोलेड फुल स्क्रीन दिए जाने की बात भी सामने आइ है। वहीं साथ ही स्क्रीन गार्ड पर ​छपा हुआ है कि Redmi K20 Pro में 4,000एमएएच की बैटरी दी जाएगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here