
कुछ माह पहले ही एचटीसी ने डिजायर 10 प्रो और डिजायर 10 लाइफस्टाइल को भारत में पेश किया था। इसके बाद से एचटीसी 11 की खबरें आने लगी हैं। परंतु ताजा रिपोर्ट के अनुसार एचटीसी नए साल की पहली तिमाही में तीन नए फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि ऐसा नहीं है कि तीनों फोन एक साथ ही लॉन्च होंगे बल्कि अलग-अलग समय पर लॉन्च किए जा सकते हैं।
एंडरॉयड हेडलाइंस के माध्यम से दी गई जानकारी के अनुसार कंपनी एक महंगा फोन लॉन्च करेगी जबकि दो फोन कम कीमत के हो सकते हैं। अभी कुछ दिन पहले एचटीसी 11 फोन की जानकारी सामने आई थी जिसका कोड नेम ओसियन था। आशा है कि यह फोन पहले रीलीज हो। मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2017 में कंपनी इस फोन का प्रदर्शन कर सकती है।

हो गया खुलासा जनवरी में लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी ए5 2017
हालांकि आशा यह भी की जा रही है कि इससे पहले एचटीसी द्वारा एक्स10 मॉडल को पेश किया जा सकता है। हाल में एचटीसी ने एक ट्विट किया है जिसमें जानकारी दी गई है कि कंपनी 12 जनवरी को एक इवेंट का आयोजन कर रही है और इसी दौरान एक्स10 को पेश किया जा सकता है। हालांकि यह इवेंट कहां होगा या फोन का सॉफ्ट लॉन्च होगा। इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है।

अगले साल इन 5 स्मार्टफोन के साथ दस्तक दे सकता है नोकिया
जहां तक तीसरे स्मार्टफोन की बात है तो हाल में एचटीसी के ओसियन नोट फोन की जानकारी आई थी। कंपनी इसी फोन से पर्दा उठा सकती है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार एचटीसी द्वारा साल की पहली तिमाही में एक भी डिजायर फोन नहीं लॉन्च किया जाएगा। खबरों के अनुसार एचटीसी 11 एक बेहद ही नए कॉन्सेप्ट वाला फोन होगा। कंपनी इस फोन के साथ कई नए फीचर पेश करेगी।


















