
अब तक यह साफ हो गया कि अगले साल नोकिया के स्मार्टफोन लॉन्च होंगे। इन फोन से जुड़ी अब तक कई जानकारियां आ चुकी हैं। वहीं खबर है कि कंपनी इस साल फरवरी में आयोजित होने वाले वर्ल्ड मोबाईल कांग्रेस 2017 ईवेंट में एचएमडी ग्लोबल नोकिया ब्रांड के तहत एंडरॉयड फोन का प्रदर्शन कर सकती है। अब तक यह कयास लगाए ही जा रहे थे कि नोकिया के कितने फोन लॉन्च होंगे डिवाइस कैसें होंगे इसी बीच एक लीक ने भी जानकारियां दे दीं।
डिजीटाईम्स पर छपी खबर के मुताबिक एमडब्ल्यूसी 2017 में नोकिया ब्रांड के पांच एंडरॉयड स्मार्टफोन लॉन्च हो सकते हैं जो फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के साथ साथ अलग अलग बजट की रेंज में लॉन्च होंगे। ये फोन मीड रेंज से शुरू होकर हाईऐंड डिवाईस हो सकते हैं, जो विश्व के विभिन्न मोबाईल बाज़ारों में अलग अलग समय पर सेल के लिए उपलब्ध किए जाऐंगे। अब तक इन फोंस से जुड़ी जो भी जानकारियां आई हैं उनके आधार पर हमने यह तैयार किया है।
नोकिया डी1सी
अब तक मिली जानकारी के अनुसार पहला फोन नोकिया डी1सी हो सकता है। यह फोन दो अलग-अलग वेरिएंट्स में लॉन्च हो सकता है। एक वेरिएंट में जहां 5-इंच की फुल एचडी डिस्प्ले के साथ 2 जीबी रैम और 13-मेगापिक्सल का प्राईमरी स्नैपर होने की बात कही जा रही है। वहीं दूसरे वेरिएंट में 5.5-इंच की फुल एचडी डिस्प्ले के साथ 3जीबी रैम और 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा हो सकता है। नोकिया डी1सी एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर आधारित हो सकता है।

नोकिया ई1
नोकिया ई1 के बारे में अब तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। कुछ दावों के अनुसार यह फोन नोकिया और एचएमडी ग्लोबल का एक बजट स्मार्टफोन होगा। 20-मेगापिक्सल का रियर तथा 5-मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से लैस इस फोन में 5-इंच की डिस्प्ले हो सकता है। फोन में 2जीबी रैम के साथ 32जीबी स्टोरेज देखने को मिल सकती है। यह फोन 2.3 गीगाहट्र्रज़ इंटेल एटॉम प्रोसेसर पर आधारित हो सकता है।
नोकिया पी1
नोकिया पी1 की बात की जाए तो यह फोन भी 3जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल मैमोरी से लैस हो सकता है। 5.3-इंच की स्क्रीन के साथ नोकिया पी1 में 22-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। प्राप्त सूचना के अनुसार यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट पर आधारित होगा जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर रन करेगा।
4जीबी रैम और डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ कूलपैड कूल1 डुअल
नोकिया स्वान
नोकिया स्वान को लेकर अभी टेक्नो वर्ल्ड में भी गहमागहमी बनी हुई है। मोबाईल बाजार में अफवाह है कि यह फोन एंडरॉयड और विंडोज दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। अगर ऐसा होता है तो नोकिया और एचएमडी ग्लोबल का यह फोन मोबाईल फोन के इतिहास में एक नई तकनीक होगी। सिर्फ इतना ही नहीं इसमें डुअल एलईडी फ्लैश से लैस 42-मेगापिक्सल का रियर कैमरा होने की बात भी कही जा रही है। 5.3-इंच की डिस्प्ले के साथ इस फोन में 4जीबी रैम और 128जीबी ही इंटरनल मैमोरी हो सकती है।
नोकिया सी9
मेटल फ्रेम बॉडी के इस फोन को भी कंपनी की ओर से जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। नोकिया सी9 स्टोरेज के लिहाज से तीन वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इसमें 5-इंच की डिस्प्ले के साथ 21-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 4 जीबी रैम के साथ यह फोन 32 जीबी,64 जीबी और 128 जीबी के वेरिएंट में उपलब्ध होगा। नोकिया सी9 64 बीट क्वॉड-कोर स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट पर रन करेगा।
**गौरतबल है कि सारी जानकारी लीक के आधार पर दी गई है। ऐसे में नोकिया के फोन लॉन्च हों तो उनमें अंतर देखे जा सकते हैं।




















