एचटीसी वन एक्स10 में होगी बड़ी स्क्रीन के साथ ही दमदार बैटरी

Join Us icon

एचटीसी के आगामी स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा था कि कंपनी अपने बजट फोन वन एक्स9 के अपग्रेडेड वर्ज़न वन एक्स10 पर कार्य कर रही है। वहीं अब इस फोन की फोटो सामने आने से न सिर्फ इतना साफ हो गया है कि कंपनी जल्द ही इसे लॉन्च कर स​कती बल्कि इस फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की भी जानकारी मिली है।

फोल्डेबल स्मार्टफोन होंगे डुअल-स्क्रीन से लैस, लीक आया सामने

मशहूर टिप्सटर इवान ब्लास ने अपने ट्वीटर अकाउंट के माध्यम से एचटीसी के नए स्मार्टफोन का पोस्टर लीक किया है। इवान का दावा है कि यह फोन एचटीसी वन एक्स10 ही है। लीक हुए इस पोस्टर में ‘बिग स्टाईल मिट्स बिगर बैटरी’ भी लिखा हुआ है जो यह साफ करता है कि फोन की डिसप्ले बड़ी होगी और बैटरी दमदार पावर से लैस होगी।

पोस्टर में दिखाए गए फोन की बात की जाए तो फोन के बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ ​रियर कैमरा दिया गया है। कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। फोन के दाएं पैनल पर पावर बटन तथा वाल्यूम रॉकर दिए गए हैं।

4000एमएच बैटरी वाले मोटो सी प्लस की जानकारी लीक

इस फोन को लेकर पहले सामनें आए लीक्स के अनुसार इसमें 5.5-इंच की फुल एचडी डिसप्ले दी जा सकती है। फोन में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की स्टोरेज हो सकती है, जिसके साथ यह मीडियाटेक हेलियो पी10 प्रोसेसर पर काम करेगा। वहीं फोटोग्राफी के लिए एचटीसी एक्स10 में ओआईएस के साथ 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की बात कही गई है।