इन खास फीचर्स के साथ आया Moto Z4, ये है कीमत

Join Us icon

Motorola को लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही थी कि वह अपनी मोटो ज़ेड सीरीज़ के आगामी स्मार्टफोंस Moto Z4 और Moto Z4 Force पर काम कर रही है। वहीं, ऑफिशियल लॉन्च से पहले यह फोन इस हफ्ते काफी चर्चा में रहा है क्योंकि एक रेडिट यूजर ने Moto Z4 की हैंड्सऑन वीडियो साझा करते हुए दावा किया है कि उसे यह फोन उसने अमेज़न वेबसाइट से खरीदा है। वहीं, अब कंपनी ने अमेरिका में फोन को ऑफिशियल तौर पर लॉन्च कर दिया है।

Moto Z4 की कीमत

मोटोरोला ने वर्तमान में वेरिज़ोन के साथ साझेदारी कर यूएस में Moto Z4 लॉन्च किया है, लेकिन यह जल्द ही अन्य कैरिय और दुनिया भर के अधिक क्षेत्रों में उपलब्ध होगा। फोन का फ्लैश ग्रे वेरिएंट 13 जून को बिक्री के लिए जाएगा। नई गतिविधियों के लिए साइन अप करने वाले Verizon उपयोगकर्ता Moto Z4 को कॉनट्रैक्ट पर $ 240 (लगभग 16,738 रुपए) में खरीद सकते हैं। अनलॉक वर्जन को, Amazon.com, और B & H फोटो के माध्यम से $ 499 (लगभग 34,801 रुपए) में उपलब्ध होगा। बिक्री 6 जून से शुरू होगी।

Moto Z4 की स्पेसिफिकेशन्स

मोटोरोला के Moto Z4 में 6.4-इंच का फुल एचडी+ ओएलईडी फुल विजन डिसप्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 2340×1080 पिक्सल है। इसके साथ ही स्मार्टफोन की स्क्रीन 2.5D गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। इसे भी पढ़ें: टफ़ बॉडी वाला दमदार स्मार्टफोन Motorola One Action गीकबेंच पर लिस्ट, जल्द होगा लॉन्च
यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर से पावर्ड है। फोन में 4जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज दी गई है। वहीं, माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए फोन के स्टोरेज को 2टीबी तक बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा Moto Z4 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसे भी पढ़ें: Motorola One Pro और One Action आए सामने, पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ होगी दमदार बिल्ड क्वॉलिटी

फोटोग्राफी के लिए 48-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए इस फोन में 25-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। लीक्स में यह भी सामने आया है पावर बैकअप के लिए फोन में 3,600 mAh की बैटरी है, जो कि 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here