Nokia 8.1 की कीमत में हुई भारी कमी, जानें क्या है नया प्राइस

Join Us icon

अगर आप नोकिया के फोन्स के फैन हैं और एक नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो Nokia 8.1 खरीदना आपके लिए अच्छा सौदा साबित हो सकता है। कंपनी ने Nokia 8.1 के दोनों 4 जीबी और 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत में कमी कर दी है। Nokia इंडिया की वेबसाइट पर यह फोन कम कीमत में बेचा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार Nokia 8.1 के 4 जीबी और 6 जीबी दोनों ही रैम वेरिएंट लॉन्च कीमत से 7,000 रुपए कम में बेचा जा रहे हैं। फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है कि यह स्थायी कटौती है या फिर अस्थायी। अगर बात करें नई कीमत की तो Nokia 8.1 के 4 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट आब 19,999 रुपए में वेबसाइट पर सेल किया जा रहा है। वहीं, 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 22,999 रुपए में बेचा जा रहा है। इसे भी पढ़ें: Nokia 2.2 vs Realme C2: जानें, कम दाम में कौन है बेहतर

इसके अलावा नोकिया इंडिया के ई-स्टोर पर 4,000 रुपए का गिफ्ट कार्ड और वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट का लाभ भी मिल रहा है। इसका लाभ लेने के लिए यूजर्स को प्रोमो कोड ‘MATCHDAYS’ का इस्तेमाल करना होगा। इसके अलावा 9 महीने तक की बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा भी उपलब्ध है।

वहीं, एयरटेल प्रीपेड यूजर्स को 199 रुपए के शुरुआती प्लान के साथ 1 टीबी तक अतिरिक्त 4 जी डाटा और पोस्टपेड ग्राहकों को 499 रुपए के शुरुआती प्लान के साथ 120 जीबी अतिरिक्त डाटा मिलता है। इतना ही नहीं ई-स्टोर से फोन खरीदने पर तीन महीने का नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम का एक साल का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

नोकिया 8.1 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 18.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जिसके उपरी हिस्से मेें नॉच मौजूद है। इस फोन को 2,246 x 1,080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.18-इंच की टीएफटी स्क्रीन के साथ बाजार में उतारा गया है। यह फोन एंडरॉयड 9 पाई पर पेश हुआ है जो ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर रन करता है। इसे भी पढ़ें: Nokia 2.2 हुआ इंडिया में लॉन्च, यह है कंपनी का सबसे सस्ता वॉटरड्रॉप नॉच और एंडरॉयड वन ओएस वाला फोन

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो नोकिया 8.1 के बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 12-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। फोन का रियर कैमरा कार्ल जेसिस लेंस के साथ बेहतरीन फोटोग्राफी कैप्चर करने में सक्षम है। इसी तरह फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

नोकिया 8.1 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगर​प्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए नोकिया 8.1 में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 3,500एमएएच की बैटरी दी गई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here