Exclusive: 6.3-इंच डिसप्ले और 4जीबी रैम के साथ आएगा Motorola One Action, जानें सभी स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon

लेनोवो की अधिकृत कंपनी मोटोरोला भारत में अपने नए स्मार्टफोन यानी Moto One Vision को लॉन्च करने के लिए तैयार है। यह हैंडसेट 20 जून को लॉन्च करेगी जो कि फ्लिपकार्ट के माध्म से सेल किया जाएगा। वहीं, काफी समय से कंपनी के Motorola One Action को लीक व खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि, इसके लॉन्च की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन, 91मोबाइल्स को इस फोन के लॉन्च होने से पहले स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन की एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है।

Motorola One Action की स्पेसिफिकेशन शीट हमें हमारे टिप्सटर द्वारा मिली है। फोन One Vision से अफोर्डेबल कीमत में पेश किया जाएगा। One Action का रियर प्लास्टिक और तीन शूटर के साथ आएगा। इसके अलावा One Action पंच-होल डिसप्ले और रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा। इसे भी पढ़ें: टफ़ बॉडी वाला दमदार स्मार्टफोन Motorola One Action गीकबेंच पर लिस्ट, जल्द होगा लॉन्च

अगर बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो मोटोरोला वन एक्शन में 6.3-इंच एलसीडी डिसप्ले होगा, जिसका स्क्रीन रिजोल्यूशन 1,080 x 2,520 पिक्सल होगा। इसके अलावा फोन में सैमसंग एक्सनोस 9609 प्रोसेसर और मालि जी72 जीपीयू होगा। इसे भी पढ़ें: इन खास फीचर्स के साथ आया Moto Z4, ये है कीमत

वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 3,500एमएएच की बैटरी होगी। One Vision से अलग One Action में दो कैमरे दिए जाएंगे। इसमें 12.6-मेगापिक्सल सेंसर का मेन कैमरा होगा। हालांकि, दूसरे कैमरा सेंसर के बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। साथ ही सेल्फी के लिए फोन में 12.6-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा।

हमें मिली जानकारी के अनुसार Motorola One Action में 3जीबी और 4जीबी रैम वेरिएंट के साथ 32जीबी, 64जीबी और 128जीबी स्टोरेज (यूएफएस 2.1) मॉडल्स होंगे। स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए एनएफसी सपोर्ट होगा। साथ ही फोन ब्लू और गोल्ड कलर वेरिएंट में आएगा।

फिलहाल मोटोरोला की ओर से One Action की लॉन्च डेट की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, हमें जैसे ही जानकारी मिलेगी हम आपतक यह खबर सबसे पहले पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here