
कुछ दिनों पहले ही Honor के आगामी डिवाईस Honor 9X को चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट 3C पर देखा गया था। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Honor 8X का ही अपडेटेड वर्ज़न बताया जा रहा है। फोन की लिस्टिंग में हालांकि कोई स्पेसिफिकेशन्स सामने नहीं आई थी लेकिन यह पुख्ता हो गया था कि ऑनर अपने नए डिवाईस के निर्माण में जुट चुकी है और जल्द ही इसे टेक मंच पर पेश करेगी। वहीं अब इस सीरीज़ के एक अन्य स्मार्टफोन Honor 9X Pro की जानकारी भी सामने आ गई है जो Honor 9X का हाईएंड वर्ज़न होगा।
Honor 9X को जहां चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट पर देखा गया था वहीं Honor 9X Pro को रशियन सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट किया गया है। आपको बता दें कि Honor 9X को HLK-AL10 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था तथा Honor 9X Pro HLK-L41 मॉडल नंबर के साथ सामने आया है। ऑनर फोन के इस प्रो वेरिएंट की लिस्टिंग में भी किसी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन माना जा रहा है कि Honor 9X Pro ऑनर 9एक्स की अपेक्षा हैवी रैम पर पेश किया जा सकता है।

Honor 8X
ऑनर 8एक्स की बात करें तो यह फोन इस समय भारत में तीन वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। Honor 8X का सबसे छोटा वेरिएंट 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे 13,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसी तरह फोन के 6जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है तथा Honor 8X के 6जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 17,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Honor 8X स्मार्टफोन अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध है। यह भी पढ़ें : Huawei Nova 5i Pro लॉन्च से पहले ई-कॉमर्स वेबसाइट पर हुआ लिस्ट
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Honor 8X 19.5:9 आसपेक्ट रेशियो वाली फुल व्यू 2.0 डिसप्ले पर पेश किया गया है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड 2,340 x 1,080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.51-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह फोन एंडरॉयड ओरियो के साथ इमोशन यूआई पर पेश हुआ है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ हुआवई के किरीन 710 चिपसेट पर कार्य करता है।

Honor 8X डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर के साथ 20-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी रियर कैमरा दिया गया है जो एलईडी फ्लैश सपोर्ट करता है। वहीं फ्रंट पैनल पर 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। Honor 8X डुअल सिम फोन है 4जी वोलएटीई के साथ ही बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही यह फोन फेस अनलॉक तकनीक भी सपोर्ट करता है। Honor 8X में पावर बैकअप के लिए इंटेलिजेंट पावर सेविंग टेक्नोलॉजी से लैस 3,750 एमएमएच की बैटरी दी गई है।
Honor 20 सीरीज़
लगे हाथ आपको बता दें कि Honor ने हाल ही में भारत में अपनी Honor 20 सीरीज़ को लॉन्च किया है। इस सीरीज़ के तहत Honor 20, Honor 20 Pro और Honor 20i स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं। Honor 20i को 14,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो 18 जून से देश में सेल के लिए उपलब्ध होगा। वहीं Honor 20 को 32,999 रुपये तथा Honor 20 Pro को 39,999 रुपये की कीमत पर 25 जून से खरीदा जा सकेगा। ये तीनों ही फोन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध रहेंगे।


















