
Xiaomi ने अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपनी क्षमता का प्रदर्शन करते हुए ‘रेडमी के’ सीरीज़ को पेश किया था। इस सीरीज़ के तहत कंपनी ने Redmi K20 और Redmi K20 Pro स्मार्टफोन पेश किए थे। पॉप-अप कैमरा, इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट और ऐसी ही दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस यह स्मार्टफोन सीरीज़ चीनी बाजार में सेल के लिए उपलब्ध है जो अब इंडिया में दस्तक देने वाली है। शाओमी फैन्स का इंतजार खत्म करते हुए कंपनी ने Redmi K20 स्मार्टफोन की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है।
शाओमी इंडिया हेड मनु कुमार जैन ने अपने ट्वीटर हैंडल से रेडमी के20 के लॉन्च की जानकारी दी है। Xiaomi की ओर से हिंट दिया गया है कि आने वाली 17 जुलाई को Redmi K20 सीरीज़ इंडियन मार्केट में एंट्री ले लेगी। कंपनी अधिकारी ने हालांकि साफ तौर पर रेडमी के20 के लॉन्च की तारीख का जिक्र नहीं किया है लेकिन अपने ट्वीट में इन्होंने बताया है कि 17 जुलाई को Xiaomi दिल्ली में पॉप-अप ईवेंट का आयोजन करने जा रही है जहां कपंनी अपने 5 साल पूरे होने पर कुछ बड़ी घोषणा करेगी। ऐसे में उम्मीद है कि इसी दिन Redmi K20 और Redmi K20 Pro स्मार्टफोन देश में लॉन्च हो जाएंगे।
Mi fans! #MiPop is back ??
As #MiTurns5, I would like to thank all of you for your love & support over last 5 years. #NoMiWithoutYou ?
It's time to party! ? Let’s have a fan-tastic celebration @ #MiPop @ 17th July in New Delhi.
Register: https://t.co/j4MjpmbAwA#Xiaomi ❤️ pic.twitter.com/or7FTCHXaB
— Manu Kumar Jain (@manukumarjain) July 2, 2019
Redmi K20 Pro
यह फोन 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है जो 1,080 x 2,340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.39-इंच की सुपर एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कंपनी ने इसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्ट किया है। Redmi K20 Pro को शाओमी द्वारा इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है जो 7वीं जेनरेशन तकनीक से बना है। कंपनी की ओर से Redmi K20 Pro को एंडरॉयड 9 पाई के साथ मीयूआई10 पर पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : 32MP सेल्फी कैमरा और 5000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo का शानदार स्मार्टफोन Z1 Pro
Redmi K20 Pro में प्रोसेसिंग के लिए 7एनएम तकनीक पर बना क्वालकॉम का सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 दिया गया है जो आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ काम करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन एड्रेनो 640 जीपीयू सपोर्ट करता है। Xiaomi ने रेडमी के सीरीज़ के इस फोन को गेमिंग के शौकिन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया है। इस फोन में गेम टर्बो 2.0 मोड दिया गया है जो बेहद ही स्मूथ और लैग फ्री गेमिंग परफॉर्मेंस देता है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Redmi K20 Pro ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.7 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह फोन में एफ/2.4 अर्पचर वाला 13-मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और इतने ही अपर्चर की क्षमता वाला 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया गया है। सेल्फी की बात करें तो रेडमी के20 प्रो एफ/2.0 अपर्चर वाला 20-मेगापिक्सल का पॉप-अप फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : Exclusive: इंडिया में Vivo Y90 जुलाई में होगा लॉन्च, कीमत होगी 6,990 रुपए से शुरू
Redmi K20 Pro 4जी फोन है जो डुअल सिम सपोर्ट करता है। फोन में डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी व यूएसबी टाईप-सी पोर्ट के साथ ही 3.5एमएम जैक भी दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए जहां यह फोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए फोन में 27वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है।
Redmi K20
अगर बात करें Redmi K20 की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें कंपनी ने क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर दिया है। चिपसेट के अलावा Redmi K20 और Redmi K20 Pro का डिजाइन और बाकि की स्पेसिफिकेशन्स लगभग एक जैसी ही हैं। इसका मतलब है कि आपको फ्लैगशिप Redmi K20 Pro की तरह ही Redmi K20 में आपको ट्रिपल रियर कैमरा, इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, एंडरॉयड 9 पाई और पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी दी है जो कि फास्ट चार्जिंग 18W को सपोर्ट करती है।


















