
Xiaomi ने सस्ते स्मार्टफोंस के साथ ही प्रीमियम डिवाईसेज़ का भी एक अलग सेग्मेंट बनाया हुआ है और इस सेग्मेंट में Mi MIX सीरीज़ अलग पहचान रखती है। खासतौर पर डिजाईन किए गए ये स्मार्टफोंस ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स से लैस होते हैं। मी मिक्स सीरीज़ का सबसे लेटेस्ट स्मार्टफोन Mi MIX 3 5G है जो अपने नाम के अनुरूप ही 5G सपोर्ट करता है। इस सीरीज़ का आगामी डिवाईस Mi MIX 4 होगा जिसे लेकर खबर सामने आई है कि यह फोन 64-मेगापिक्सल कैमरे से भी आगे निकलते हुए 100-मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
Mi MIX 4 इस साल के अंत तक Xiaomi द्वारा लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने हालांकि मी मिक्स 4 के लॉन्च और इसकी स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन स्वयं शाओमी अधिकारी ने बताया है कि Xiaomi Mi MIX 4 का कैमरा सेटअप अब तक लॉन्च हुए सभी स्मार्टफोंस से बेहद एडवांस और पावरफुल होगा। Realme जहां घोषणा कर चुकी है कि कपंनी 64-मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन ला रही है वहीं Mi MIX 4 को लेकर बताया गया है कि यह फोन 64-मेगापिक्सल से भी अधिक ताकतवर होगा।

Xiaomi Product Director, Wang Teng Thomas ने एक वेईबो की एक पोस्ट में Mi MIX 4 के कैमरे की जानकारी दी है। दरअसल वेइबो पर एक यूजर द्वारा पोस्ट की गई थी। इस पोस्ट पर अपना जवाब देते हुए थोमस ने लिखा है कि Mi MIX 4 का कैमरा सेग्मेंट 64-मेगापिक्सल Samsung GW1 sensor से ‘बेहतर होगा’। थोमस ने कैमरा स्पेसिफिकेशन्स तो नहीं बताई है लेकिन इस रिप्लाई से यह साफ हो गया है कि Mi MIX 4 में Samsung का ISOCELL Bright GW1 camera sensor देखने को नहीं मिलेगा।

गौरतलब है कि SONY भी एक ऐसी तकनीक पर काम कर रही है जो 64-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर से लैस होगी, लिहाजा हो सकता है कि Mi MIX 4 में यही कैमरा सेंसर दिया जाए। वहीं दूसरी ओर चिपसेट बनाने वाली कंपनी क्वालकॉम भी इस बात की घोषणा कर चुकी है कि एक ऐसा स्मार्टफोन कैमरा सेंसर टेक मंच पर आने वाला है जो 100-मेगापिक्सल तक की रेज्ल्यूशन सपोर्ट करेगा। ऐसे में हो सकता है कि Mi MIX 4 में Xiaomi यही सेंसर यूज़ करें। यह कैमरा सेंसर साल 2019 के अंत तक सामने आ सकता है। यह भी पढ़ें : आज से शुरु हुई Xiaomi Mi Days Sale, 6,500 रुपए तक सस्ते मिलेंगे ये स्मार्टफोन्स
Realme द्वारा 64-मेगापिक्सल रेज्ल्यूशन वाली फोटो शेयर किए जाने के बाद Xiaomi कंपनी Mi MIX 4 के जरिये रियलमी से भी चार कदम आगे निकलने की तैयारी में है। अब यह देखना रोचक होगा कि पावरफुल कैमरे की रेस में बाजी कौन मारता है। Realme पहले फोन पेश कर देगा या फिर Xiaomi सबसे पहले अपने फोन को बाजार में उतारेगी।


















