शाओमी ने बनाया एक और रिकॉर्ड, कंपनी ने बेचे Redmi Note 7 सीरीज के दो करोड़ से ज्यादा हैंडसेट

Join Us icon

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी अपने रेडमी नोट 7 सीरीज की सेल का डाटा काफी समय से जारी कर रही है। इसी कड़ी में कंपनी ने एक बार फिर लॉन्च के बाद से Redmi Note 7 Series के बिके यूनिट की जानकारी दी है। मंगलवार को कंपनी ने ऐलान किया कि कंपनी दुनिया भर में रेडमी नोट 7 सीरीज़ के 2 करोड़ से ज़्यादा हैंडसेट बेचने में सफल रही है।

इसका जश्न मनाने के लिए शाओमी इंडिया हैड मनु कुमार जैन ने ट्विट कर जानकारी दी है कि वह एक यूज़र को रेडमी नोट 7 प्रो गिफ्ट के तौर पर देंगे। बता दें कि कंपनी की रेडमी नोट 7 सीरीज़ के तीन हैंडसेट मार्केट में मौजूद हैं, जिसमें Redmi Note 7 Pro, Redmi Note 7s और Redmi Note 7 स्मार्टफोन। बता दें कि रेडमी नोट 7 को सबसे पहले चीन में पेश किया गया था, जिसके बाद फरवरी में रेडमी नोट 7 प्रो को सबसे पहले लॉन्च किया गया था।

इसके बाद मई महीने में रेडमी नोट 7एस को भारत में लॉन्च किया गया था। यह चीन में लॉन्च किए गए रेडमी नोट 7 का ही भारतीय वेरिएंट है। देखा जाए तो कुल सात महीनों में रेडमी नोट 7 सीरीज़ के 2 करोड़ से ज़्यादा हैंडसेट बेचे चुकी है।

इससे पहले कंपनी ने जुलाई में इस बात जानकारी दी थी शाओमी ने रेडमी नोट 7 सीरीज़ के 15 मिलियन से ज़्यादा डिवाइस जुलाई में बेचे हैं। बिक्री के नंबर्स से साफ है कि रेडमी नोट 7 सीरीज़ मार्केट में खासा लोकप्रिय रहा है। इसे भी पढ़ें: शाओमी पेश कर सकता है ये खास फोन, धूप से होगा चार्ज

बता दें कि कंपनी ने इंडिया में कुछ समय पहले Redmi Note 7 को डिस्कंटीन्यू करते हुए Redmi Note 7s को लॉन्च किया था। अब कंपनी Redmi Note 7s और Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन बेच रही है। इसे भी पढ़ें: शाओमी एक बार फिर बना स्मार्टफोन ब्रांड का किंग, जानें दूसरी कंपनियों का हाल
Redmi Note 7s और Redmi Note 7 Pro की स्पेसिफिकेशंस करें तो दोनों स्मार्टफोन एक जैसे ही हैं। दोनों फोन में आपको 6.3-इंच फुल एचडी+ नॉच के साथ आती है। इसके अलाा Redmi Note 7s स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट है जो कि 3जीबी रैम के साथ 32जीबी स्टोरेज और 4जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 675 एसओसी के साथ आता है जिसमें 4जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज और 6जीबी रैम के साथ 128जीबी की स्टोरेज है।

फोटोग्राफी के लिए दोनों स्मार्टफोन के बैक में 48-मेगापिक्सल + 5 मेगिपिक्सल का रियर कैमरा सेटअप दिया है। लेकिन इन दोनों स्मार्टफोन के कैमरे में थोड़ा अंतर है। Redmi Note 7s में जहां सैमसंग का ISOCELL GM1 सेंसर दिया है वहीं Redmi Note 7 Pro में सोनी IMX586 सेंसर दिया गया है। दोनों स्मार्टफोन में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है जिसमें यूएसबी टाइप-सी के साथ 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here