
Vivo बता चुकी है कि कंपनी इंडिया में अपनी Z series का विस्तार करते हुए एक और नया डिवाईस लाने वाली है। यह फोन Vivo Z1 Pro का अपग्रेडेड वर्ज़न होगा जो अगले महीने बाजार में दस्तक देगा। वहीं अब Vivo से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है कि कंपनी देश में एक और नई स्मार्टफोन सीरीज़ जाने की तैयारी कर रही है जिसे ‘U series’ के नाम से लॉन्च किया जाएगा। Vivo India के डायरेक्टर Nipun Marya ने इंडियन पब्लिकेशन को दिए एक इंटरव्यू में Vivo U series से जुड़ी अहम जानकारी दी है।
Vivo U series को लेकर निपुण मार्या ने इकनोमिक टाईम्स को बताया है कि कंपनी जल्द ही भारतीय बाजार में यह नई स्मार्टफोन सीरीज़ लाने वाली है। Vivo U series को कंपनी Z series की ही तरह सिर्फ ऑनलाईन सेग्मेंट में उतारेगी जो ई-कॉमर्स वेबसाइट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। Vivo India हेड के मुताबिक Vivo U series 8,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये के बीच बजट में होगी। इस सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन Vivo U1 हो सकता है।
6 नए फोन होंगे लॉन्च
कंपनी की नई स्मार्टफोन सीरीज़ के अलावा इस इंटरव्यू में बताया गया है कि Vivo कंपनी आने वाले फेस्टिव सीज़न में 6 नए स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करेगी। ये स्मार्टफोंस ऑनलाईन व ऑफलाईन दोनों प्लेटफॉर्म के बिकेंगे। ये 6 नए फोन Vivo U series, Vivo Z series, Vivo S series और Vivo V series वाले होंगे। आपको बता दें कि 91मोबाइल्स अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में Vivo V17 pro और V17 स्मार्टफोन की जानकारी पहले ही दे चुका है।

Vivo की स्ट्रेटजी को देखा जाए तो कपंनी की 8,000 रुपये व इससे अधिक वाले लो बजट सेग्मेंट में U series पेश करेगी। वहीं 15,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये के बीच कंपनी की Vivo S series मौजूद रहेगी। इसी तरह 20,000 रुपये से लेकर 30,000 रुपये तक के फ्लैगशिप सेग्मेंट में कंपनी Vivo V series के साथ इंडियन स्मार्टफोन मार्केट पर कब्जा जमाने की कोशिश करेगी।
Vivo V17 series
इस सीरीज़ में लॉन्च होने वाले Vivo V17 pro स्मार्टफोन में आपको पॉप-अप कैमरे के साथ क्वॉड कैमरा देखने को मिलेगा। चुंकि यह वी15 का अपग्रेड वर्जन होगा ऐसे में कई चीजें आपको अपग्रेड मिल सकती हैं। जहां वी15 प्रो मेें आपको 6.39-इंच की एमोलेड स्क्रीन देखने को मिली थी। वहीं यह फोन बड़ी स्क्रीन के साथ आ सकता है और इसे भी कंपनी एमोलेड स्क्रीन के साथ पेश कर सकती है।

इसके अलावा पहले जहां क्वालकॉम 600 सीरीज का प्रोसेसर था। वहीं इस बार कंपनी स्नैपड्रैगन 700 सीरीज के प्रोसेसर के साथ फोन पेश कर सकती है। आशा है कि कंपनी स्नैपड्रैगन 730 या 730जी चिपसेट पर पेश करेगी। इसके साथ ही फोन में 6जीबी और 8जीबी की रैम मैमोरी देखने को मिल सकती है। कीमत को लेकर माना जा रहा है कि Vivo V17 सीरीज़ की कीमत 30,000 रुपये तक की होगी।


















