लॉन्च से पहले सलमान खान के हाथ में दिखा Vivo V17 Pro, देखें कैसा है इसका लुक

Join Us icon

​विश्व में सबसे पहले 91मोबाइल्स ने यह जानकारी दी थी कि Vivo अपने नए फ्लैगशिप फोन V17 और वी17 प्रो की तैयारी कर रहा है। इसके साथ हमने यह भी जानकारी दी कि इस फोन में डुअल पॉप—अप कैमरा होगा। हालांकि अब तक फोन के लॉन्च डेट या फिर इसके दूसरे स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं थी। परंतु आज कंपनी ने खुद ही इसकी जानकारी दे दी है। हाल में Color TV ने प्रमुख रियालीटी शो BiggBoss की प्रमोशन शुरू की है इसी में फोन को दिखाया गया है। सलमान खास इस फोन के साथ नजर आ रहे हैं और प्रमोशन के अंत मे Vivo V17 Pro मॉडल का नाम भी आप सुन सकते हैं। ऐसे में हम आशा कर सकते हैं कि जल्द ही कंपनी इस फोन से पर्दा उठा सकती है और भारत में ही Vivo V17 सीरीज को सबसे पहले लॉन्च किया जा सकता है।

कैसा है Vivo V17 Pro


प्रमोशन की शुरुआत ही Vivo V17 Pro से हुई है। सबसे पहले स्क्रीन पर फोन दिखाई देता है और उसमें वीवो के लोगो को देखा जा सकता है। सलमान खान फोन के पीछे छुपे होते हैं और फोन के शॉट के बाद वे बाहर आते हैं। इसके बाद बिगबॉस के नए सीज़न की जानकारी दी जाती है कि चार हफ्तों में ही फाइनल का टिकट कटेगा और अंत में जानकारी दी गई है कि इस शो का स्पॉन्सर Vivo V17 Pro है। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि जल्द ही भारत में Vivo V17 Pro दस्तक दे सकता है। इसे भी पढ़ें: जानें क्या है Jio Fiber, कितनी है स्पीड और कैसे करें रजिस्ट्रेशन

हां इस प्रमोशन वीडियो में आप फोन का थोड़ा लुक देख सकते हैं। सलमान के हाथ में जो डिवाइस है वह हल्के आसमानी कलर में है जो काफी आकर्षक लग रहा है। इस तरह का रंग हमने हाल में वीवो द्वारा लॉन्च एस1 मॉडल में भी देखा था लेकिन डिजाइन में यह काफी अलग है। इसकी बॉडी थोड़ी कर्व्ड है और ग्लास फिनिश भी है। हां फोन की चौड़ाई देखकर आप अहसास कर सकते हैं कि स्क्रीन काफी बड़ी देखने को मिलेगी। इसे भी पढ़ें: Exclusive: लॉन्च से पहले ही देखें Oppo Reno 2Z की रियल फोटो और जानें कैमरा स्पेसिफिकेशन्स

Vivo V17 Pro के स्पेसिफिकेशन

अब तक जो हमें जानकारी मिली है कि उसके अनुसार Vivo V17 Pro को कंपनी क्वाड कैमरा सेटअप के साथ पेश कर सकती है। फोन में 48-मेगापिक्सल का मेन कैमरा, इसके साथ ही 8-मेगापिक्सल, 5-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर देखा जा सकता है। रही बात फ्रंट की तो अब तक बहुत जानकारी नहीं है लेकिन अब तक जो हमें खबर मिली है उसके अनुसार पॉप—अप में डुअल कैमरा होगा और कंपनी 16-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर का उपयोग कर सकती है। इसे भी पढ़ें: लॉन्च से पहले आया Oneplus 7T का डिजाइन सामने, ट्रिपल कैमरे साथ लॉन्च होगा यह फोन

इससे पहले Vivo V15 Pro को जहां स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट के साथ पेश किया गया था। वहीं अब नया फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट पर आ सकता है। कंपनी इसे 6जीबी और 8जीबी के मैमोरी ऑप्शन में पेश कर सकती है। इसके साथ ही Vivo V17 Pro में 128 GB और 256 GB की इंटरनल स्टोरेज हो सकती है। अभी इस फोन को लॉन्च होने में लगभग एक महीना है और इस दौरान अभी कई और लीक्स सामने आएंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here