
OPPO आने वाली 28 अगस्त को इंडिया में अपनी Reno 2 सीरीज़ पेश करने जा रही है। इस सीरीज़ के तहत OPPO Reno 2, Reno 2Z और Reno ZF नाम से स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। कंपनी लॉन्च से पहले ही जहां Reno 2 स्मार्टफोन की फोटो शेयर करने के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी दे चुकी है वहीं 91मोबाइल्स ने भी अपने सूत्रों के जरिये इसी सीरीज़ के दूसरे स्मार्टफोन Reno 2Z की रियल ईमेज और फोन की अहम स्पेसिफिकेशन्स की सूचना प्राप्त कर ली है। Oppo Reno 2Z को कंपनी पॉप-अप सेल्फी कैमरे और क्वॉड रियर कैमरे से लैस कर बाजार में उतारेगी।
ऐसी होगी लुक
91मोबाइल्स को लॉन्च से पहले ही Oppo Reno 2Z की रियल ईमेज प्राप्त हो गई है। सीधी शुरूआत फोन के डिजाईन से करें तो यह स्मार्टफोन पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ पेश किया जाएगा। फोन बेजल लेस फुलव्यू डिसप्ले दी जाएगी जिसमें कोई भी नॉच देखने को नहीं मिलेगी। डिसप्ले के तीन किनारें जहां पूरी तरह से बेजल लेस होंगे वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट मौजूद रहेगा। फोन का फ्रंट कैमरा उपरी पैनल पर बीच में होगा जो सेल्फी की कमांड देने पर ही फोन बॉडी से बाहर निकलेगा। Oppo Reno 2Z के दाएं पैनल पर जहां वाल्यूक रॉकर दिया गया है वहीं बाएं पैनल पर पावर बटन मौजूद है।
Oppo Reno 2Z को कंपनी क्वॉड रियर कैमरे के साथ लॉन्च करेगी। फोन के बैक पैनल चार कैमरा सेंसर होंगे जो पैनल के बीच में वर्टिकल शेप में दिए गए हैं। इस कैमरा सेटअप के बाईं ओर डुअल एलईडी फ्लैश लगी है तथा सेटअप के नीचे सेंसर मौजूद है। रेनो 2ज़ेड के बैक पैनल पर ही OPPO की ब्रांडिंग लगी है जिसके साथ ‘Designed for Reno’ लिखा हुआ है। फोन के नीचले पैनल पर यूएसबी टाईप सी पोर्ट दिया गया है जिसके एक तरफ 3.5एमएम जैक मौजूद है तथा दूसरी ओर स्पीकर लगे हुए हैं।
एक्सक्लूसिव कैमरा डिटेल
Oppo Reno 2Z के कैमरा सेग्मेंट से जुड़ी एक्सक्लूसिव जानकारी भी हमारे हाथ लगी है। लेकर हमें जानकारी प्राप्त हुई है कि फोटो में यह साफ हो चुका है कि रेनो 2ज़ेड क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। आपको बता दें कि फोन के बैक पैनल पर 48-मेगापिक्सल का Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा जो EIS Anti Shake तकनीक के साथ काम करेगा। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन 8-मेगापिक्सल का 119-डिग्री अल्ट्रावाइड लेंस और दो 2-मेगापिक्सल के सेंसर सपोर्ट करेगा। Oppo Reno 2Z को 10x digital zoom सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जाएगा।
यह होगी स्पेसिफिकेशन्स
लीक की बात करें तो Oppo Reno 2Z को 6.53-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड होगी। यह मॉडल भी इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा। लीक के अनुसार Oppo Reno 2Z को 8जीबी रैम व 256जीबी मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा जो मीडियाटेक के हेलीयो पी90 चिपसेट पर रन करेगा। लीक के मुताबिक यह फोन VOOC 3.0 फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करेगा और Oppo Reno 2Z में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा।




















