4 कैमरे वाले Realme 5 की पहली सेल होगी कल, 10 हाजर से कम कीमत वाले इस फोन के साथ मिलेंगे ये ऑफर्स

Join Us icon

Realme ने हाल ही में चार रियर कैमरे वाले दो स्मार्टफोन्स Realme 5 और 5 Pro को लॉन्च किया था। इनमें से बजट स्मार्टफोन रियलमी 5 की पहली सेल 27 अगस्त यानी मंगलवार को होगी। रियलमी 5 की कीमत 10,000 रुपए से कम में शुरू होती है। आइए अब आपको रियलमी 5 की सेल के दौरान मिलने वाले ऑफर्स, स्पेसिफिकेशन्स और इसकी कीमत के बारे में जानकारी देते हैं।

कीमत

अगर बात करें Realme 5 की कीमत की तो इस फोन की शुरुआती कीमत 9,999 रुपए है। इस कीमत में रियलमी 5 का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। वहीं, फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपए में सेल किया जाएगा। इसके अलावा स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का की कीमत 11,999 रुपए है।
realme-5-sale-begins-august-27-2019
यहां होगी सेल

Realme 5 को एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और रियलमी की वेबसाइट पर सेल किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी अपनी ऑफिशियल साइट पर भी डिवाइस को बेचेगी। यह सेल दोपहर 12 बजे शुरू होगी। डिवाइस 5 को क्रिस्टल ब्लू और क्रिस्टल पर्पल रंग में बेचा जाएगा।
realme 5 pro quad rear camera know how to watch live launch event india price specs
ऑफर्स

रियलमी 5 को खरीदने पर जियो सब्सक्राइबर्स को 7,000 रुपये तक का फायदा होगा। इसके अलावा Paytm से भुगतान करने वाले ग्राहकों को पेटीएम फर्स्ट मैंबरशिप मिलेगा। पेटीएम यूपीआई से भुगतान करने पर 2,000 रुपये कैशबैक भी मिलेगा। फ्लिपकार्ट पर कंपलीट मोबाइल प्रोटेक्शन 99 रुपये में बेचा जाएगा।

Realme 5 की स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो Realme 5 में 6.5-इंच का एचडी+ डिसप्ले दिया गया है। इसके अलावा फोन क्वॉलकॉम 665 स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ आता है। वहीं, हैंडसेट को कंपनी ने दो रैम व तीन स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है, जिसमें 3+32GB, 4+64GB, 4+128GB वेरिएंट शामिल हैं।
फोटोग्राफी के लिए Realme 5 के रियर में चार सेंसर मौजूद हैं। इसमें 12+8+2+2एमपी कैमरा का कॉम्बिनेशन दिया गया है। वहीं, फ्रंट पर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा डिवाइस एंडरॉयड 9.0 पाई के साथ कलरओएस 6.0 पर कार्य करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here