अरे वाह! Xiaomi Mi A3 खरीदने के लिए नहीं करना होगा इंतजार

Join Us icon

शाओमी ने पिछले हफ्ते इंडिया में अपने ट्रिपल रियर कैमरा वाले Mi A3 को पेश किया था। लॉन्च होने के बाद यह फोन अब तक फ्लैश सेल के जरिए बेचा जा रहा था। लेकिन, अगर आप मी ए3 खरीदना चाहते हैं तो आपको फ्लैश सेल से कुछ दिनों की राहत मिल गई है। शाओमी ने बताया है वह अपने मी ए3 को 31 अगस्त तक ओपन सेल में बेचेगी।

दरअसल, मंगलवार को शाओमी के इस फोन की दूसरी फ्लैश सेल आयोजित हुई थी। इसके बाद कंपनी ने Mi A3 को ओपन सेल में उपलब्ध कराने की जानकारी दी। कंपनी ने ट्विट कर बताया कि 31 अगस्त तक शाओमी Mi A3 की स्पेशल सेल करेगी। इस स्पेशल सेल के तहत मी ए3 लगभग पांच दिन ओपन सेल के लिए रहेगा। इसे भी पढ़ें: 32MP फ्रंट कैमरा और इस शानदार प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ Mi A3, फीचर्स जान उड़ जाएंगे होश

कीमत

Xiaomi Mi A3 को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था, जिसमें 4जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज और 6जीबी रैम + 128जीबी मैमोरी शामिल है। कीमत की बात करें तो Mi A3 के 4जीबी रैम व 64जीबी मैमोरी वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपए है। वहीं, 6जीबी रैम व 128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपए है। फोन को कंपनी ने Not Just Blue, More Than White और Kind of Grey कलर में खरीदा जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स

इसमें एक 6.08-इंच एचडी+ (720×1520 पिक्सल) एमोलेड डिसप्ले है। इसके अलावा डिवाइस में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए Mi A3 में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया गाया है।Xiaomi Mi A3 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फोन में बैकअप के लिए 4,030mAh की बैटरी है, जिसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट मिलता है।इस स्मार्टफोन को लेटेस्ट ऐंड्रॉयड क्यू अपडेट भी मिलेगा। इसे भी पढ़ें: Redmi K30 होगा 5G कनेक्टिविटी से लैस, कंपनी ने दी जानकारी

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें एफ/1.79 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का का प्राइमरी सेंसर, वाइड-एंगल लेंस के साथ 8-मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर और डेप्थ सेंसिंग के लिए 2-मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 32-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here