Vivo V17 Pro की लाइव इमेज हुई लीक, Realme XT को टक्कर देने के लिए होगा क्वाड रियर कैमरा

Join Us icon

Vivo जल्द ही भारतीय मार्केट में अपनी V सीरीज के अंदर एक नया स्मार्टफोन लाने वाली है। यह वीवो वी15 प्रो का अपग्रेड होगा। कंपनी सितंबर में इसे Vivo V17 Pro के नाम से पेश किया जाएगा। वहीं, हाल ही में टेलीविजन पर रियालिटी शो बिग बॉस के अगले सीजन का नया प्रोमो रिलीज हुआ था, जिसमें बॉलिवुड एक्टर सलमान खान के हाथ में एक फोन के रियर पैनल की झलक मिलती है। माना जा रहा है कि यह वीवो वी17 प्रो हैंडसेट हो सकता है। वहीं, अब फोन की रियर लाइव इमेज सामने आई है।

Vivo V17 Pro की लाइव इमेज इंटरनेट पर लीक हुई है, जिससे कैमरा पॉजोशिन और रियर पैनल के डिजाइन की जानकारी सामने आई है। लीक इमेज के अनुसार फोन में चार रियर कैमरा दिए जाएंगे। हालांकि, फिलहाल सेंसर की जानकारी नहीं मिली है। वहीं, यह क्वाड रियर कैमरा सेटअप वर्टिकल पोजिशन में मिडल में प्लेस्ड होगा। साथ ही रियर बॉटम में कंपनी का नाम लिखा दिखाई दे रहा है। हालंकि, तस्वीर में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिखाई नहीं दिया है। इससे उम्मीद की जा रही है कि फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। इसे भी पढ़ें: 6 सितंबर को इंडिया में लॉन्च होगा Vivo Z1X, वीवो ने फोन की लुक से उठाया पर्दा

vivo-v17-pro-to-launch-with-4-rear-camera-setup-and-zoom-support

91मोबाइल्स की रिपोर्ट के मुताबिक, वीवो वी17 प्रो में पॉप-अप सेल्फी कैमरा मॉड्यूल होगा। इसमें एक नहीं दो सेंसर होंगे। इसके अलावा कंपनी रियर कैमरा सेटअप को भी अपग्रेड करेगी। Vivo V17 Pro को मार्केट में दिवाली सीज़न से पहले उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। इसे भी पढ़ें: 6GB रैम और स्नैपड्रैगन SM6150 प्रोसेसर के साथ आएगा Vivo का नया फोन, गीकबेंच पर हुआ स्पॉट

बता दें कि Vivo आने वाली 6 सितंबर को भारत में एक ईवेंट का आयोजन करेगी और इसी ईवेंट के मंच से Vivo Z1X इंडियन मार्केट में कदम रखेगा। Vivo India ने Vivo Z1X का एक वीडियो टीज़र शेयर किया है जिसमें फोन की लॉन्च डेट 6 सितंबर बताई गई है। इस टीज़र में Vivo Z1X की लुक से भी पर्दा उठा दिया गया है जिसमें फोन के फ्रंट और बैक पैनल डिजाईन की जानकारी मिली है। Vivo Z1X को कंपनी इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट तकनीक से लैस कर बाजार में उतारेगी और यह डिवाईस ​ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। गौरतलब है कि Vivo Z1X को भारत में 20,000 रुपये के करीब कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है और यह स्मार्टफोन इंडिया में शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर ही सेल के लिए उपलब्ध होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here