6 सितंबर को इंडिया में लॉन्च होगा Vivo Z1X, वीवो ने फोन की लुक से उठाया पर्दा

Join Us icon

Vivo ने कल ही प्रैस वि​ज्ञप्ति के माध्यम से बताया था कि कंपनी द्वारा इंडिया में ‘Z series’ के तहत लॉन्च किए जाने वाला आगामी स्मार्टफोन Vivo Z1X नाम के साथ बाजार में कदम रखेगा तथा इस फोन की सेल भारत में ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर होगी। वहीं अब Vivo Z1X की लॉन्च डेट से भी पर्दा उठ गया है। Vivo आने वाली 6 सितंबर को भारत में एक ईवेंट का आयोजन करेगी और इसी ईवेंट के मंच से Vivo Z1X इंडियन मार्केट में कदम रखेगा।

Vivo India ने Vivo Z1X का एक वीडियो टीज़र शेयर किया है जिसमें फोन की लॉन्च डेट 6 सितंबर बताई गई है। इस टीज़र में Vivo Z1X की लुक से भी पर्दा उठा दिया गया है जिसमें फोन के फ्रंट और बैक पैनल डिजाईन की जानकारी मिली है। Vivo Z1X को कंपनी इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट तकनीक से लैस कर बाजार में उतारेगी और यह डिवाईस ​ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। गौरतलब है कि Vivo Z1X को भारत में 20,000 रुपये के करीब कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है और यह स्मार्टफोन इंडिया में शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर ही सेल के लिए उपलब्ध होगा।

ऐसी होगी लुक

इं​डिया में Vivo Z सीरीज़ का पहला फोन Vivo Z1 Pro जहां भारत में पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च हुआ था वहीं Vivo Z1X को वॉटरड्रॉप नॉच पर बनाया गया है। फोन के फ्रंट पैनल पर उपरी ओर ‘यू’ शेप की छोटी सी नॉच दी गई है। डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वही नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। टीज़र में Vivo Z1X को ग्लॉसी बैक पैनल पर बना दिखाया गया है। यहां नीचे की ओर Vivo की ब्रांडिंग दी गई है।

Vivo Z1X के बैक पैनल की बात करें तो यहां फिंगरप्रिंट सेंसर नदारद है। फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जो बैक पैनल के उपरी बाईं ओर वर्टिकल शेप में दिया गया है। Vivo Z1X के रियर कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फ्लैश लाईट मौजूद है। फोन के दाएं पैनल पर जहां वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है वहीं बाएं पैनल पर Vivo का पर्सनल असिस्टेंट बटन मौजूद है। इसी तरह फोन के नीचले पैनल पर 3.5एमएम जैक के साथ ही यूएसबी टाईप सी पोर्ट दिया गया है।

स्पेसिफिकेशन्स

Vivo Z1X को चीन में लॉन्च हो चुके Vivo Z5 का ही रि-ब्रांडिड वर्ज़न बताया जा रहा है। फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो चीन में Vivo Z5 को 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली सुपर एमोलेड डिसप्ले पर पेश किया गया है जो 6.38-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। Vivo Z5 को कंपनी ने इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट तकनीक से लैस किया है। चीन में यह फोन एंडरॉयड 9 पाई आधारित फनटच ओएस यूआई पर पेश हुआ था जो 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर बने आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 616 जीपीयू मौजूद है। यह भी पढ़ें : दुनिया का पहला 20x Digital Zoom और क्वॉड रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन Oppo Reno 2 इंडिया में हुआ लॉन्च

Vivo Z5 को कंपनी ने मल्टीटर्बो टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया है जो फोन की बैटरी व प्रोसेसिंग को फास्ट व स्मूथ बनाता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Vivo Z5 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही Vivo Z5 के बैक पैनल पर 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए Vivo Z5 में 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

vivo z1x india launch date 6 september sale on flipkart specification price feature

Vivo Z5 डुअल सिम फोन है जो 4जी सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,500एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो 22.5वॉट फ्लैशचार्ज तकनीक से लैस है। चीन में इस फोन को 6जीबी रैम और 8जीबी रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है जिनमें 64जीबी स्टोरेज और 128जीबी मैमोरी दी गई है। चीनी बाजार में यह फोन पर्पल, ब्लैक और ग्रेडिएंट व्हाईट कलर वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here