OnePlus 7T और OnePlus TV होंगे 26 सितंबर को लॉन्च, 7T Pro से भी उठ सकता है पर्दा

Join Us icon

OnePlus 7T और 7T Pro काफी समय से सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। वहीं, अब कंपनी ने मीडिया इनवाइट शेयर कर इस बात की जानकारी दे दी है कि OnePlus 7T से 26 सितंबर को पर्दा उठाया जाएगा। वहीं, इस दिन कंपनी अपने पहले फ्लैगशिप स्मार्ट टीवी को भी दुनिया के सामने लॉन्च करेगी।

हालांकि, इव इवेंट में OnePlus 7T Pro को लॉन्च किया जाएगा या नहीं इस बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं, कुछ दिन पहले OnePlus ने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्विट कर जानकारी दी थी कि वनप्लस 7टी सीरीज़ से जल्द पर्दा उठेगा।

26 सितंबर को नई दिल्ली में इवेंट का आयोजन इंदिरा गांधी एरिना में किया जाएगा। वहीं, दो हफ्ते बाद कंपनी 10 अक्टूबर को OnePlus 7T Pro को पेश करेगी। दिल्ली में आयोजित होने वाले इवेंट शाम 7 बजे होगा, जिसके लिए 20 सितंबर सुबह 10 बजे से टिकट मिलने शुरू हो जाएंगे। इस इवेंट की टिकट 999 रुपए होगी। टिकट कंपनी की वेबसाइट पर जाकर खरीदी जा सकती है। इसे भी पढ़ें: OnePlus का बेहद ही यूनिक और स्टाईलिश Smart Remote आया सामने, अब है Smart TV की बारी

दोनों ही फोन के साथ OnePlus TV के बारे में कुछ हफ्तों से कई जानकारियां लीक हुई हैं। वहीं, कंपनी ने खुद यह खुलासा कर दिया है कि वनप्लस 7 प्रो की तरह वनप्लस 7टी भी 90 हर्ट्ज़ डिसप्ले के साथ आएगा। आइए आगे आपको दोनों फोन और टीवी की लीक स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देते हैं।

OnePlus TV की स्पेसिफिकेशन्स

अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार OnePlus TV 55-इंच की स्क्रीन साइज के साथ आएगा। वहीं, इसमें QLED डिसप्ले दी जाएगी। इतना ही नहीं, कंपनी ने इस बात की तरफ भी इशारा किया था कि इसके एक वेरिएंट में 4K रेजॉलूशन होगा।
OnePlus Smart TV remote official unique design usb type c port google assistant button CEO Pete Lau
वहीं, कंपनी द्वारा कन्फर्म किए गए फीचर्स की बात करें तो इसमें डॉल्बी विजन टेक्नॉलजी दी जाएगी। यह HDR 10 का अपग्रेडेड वेरियंट है। इसके अलावा वनप्लस टीवी में 8 इन-बिल्ट स्पीकर होंगे। ये स्पीकर 50 वॉट पावर के साथ आएंगे। पावरफुल साउंड क्वॉलिटी के लिए डॉल्बी ऐटमॉस सपॉर्ट दिया गया है।

OnePlus 7T की स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus 7T की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें इसमें स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट होगा। इसके साथ ही इसमें 6.55-इंच FHD+ AMOLED डिसप्ले इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। फोन में 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज होगी। अफवाहों की माने तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप 48 मेगापिक्सल सेंसर, 12 मेगापिक्सल टेलीफोटो के साथ 2x जूम और अल्ट्रा-वाइड 16-मेगापिक्सल सेंसर है। सेल्फी के लिए हैंडसेट में 16-मेगापिक्सल का सेंसर होगा। इसके अलावा फोन में पावर बैकअप के लिए 3,800mAh बैटरी Warp चार्ज 30T, एंडरॉयड 10 बेस्ड ऑक्सिजनओएस के साथ नया माइक्रो मोड भी होगा।
what to expect oneplus 7t
OnePlus 7T Pro स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें OnePlus 7T Pro की तो इसमें 6.65-इंच QHD+ AMOLED डिसप्ले होगा, जिसका रिफ्रैश रेट 90Hz, HDR10+ सपोर्ट और बिल्ट-इन फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। इसके साथ ही फोन में स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट और 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज दी जाएगी। रियर कैमरा की बात करें तो इसमें भी ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 48 मेगापिक्सल सेंसर, 8 मेगापिक्सल टेलीफोटो यूनिट के साथ 3x जूम व 16 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड सेंसर होगा। वहीं, फोन में 4,085 एमएएच की बैटरी होगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here