
फ्लैगशिप कीलर नाम से पहचानी जाने वाली टेक कंपनी OnePlus इंडिया के हाईएंड स्मार्टफोन बाजार में काफी पॉप्युलर है। अब फ्लैगशिप सेग्मेंट के एंडरॉयड स्मार्टफोन लेने का जिक्र होता है जो OnePlus का नाम उसमें जरूर शामिल है। स्मार्टफोन बाजार में नाम कमाने के बाद अब OnePlus स्मार्ट टेलीविज़न के क्षेत्र में भी हाथ आज़माने जा रही है। कंपनी आधिकारिक तौर पर घोषणा कर चुकी है OnePlus इसी महीने भारत में अपना पहला Smart TV लॉन्च करेगी। वहीं आज स्मार्ट टीवी से पहले कंपनी ने इस टीवी के रिमोट की फोटो को शेयर कर दिया है जो बेहद ही यूनिक और स्टाईलिश है।
OnePlus CEO Pete Lau ने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से OnePlus TV के Remote की फोटो शेयर की है। यह टीवी रिमोट देखने में ही अन्य टीवी रिमोट से अलग और स्टाईलिश नज़र आ रहा है। OnePlus TV Remote की फोटो सामने आने से यह माना जा रहा है कि जब टीवी का रिमोट इतना एडवांस और स्टाईलिश है तो कंपनी का आने वाला Smart TV कितना एडवांस और स्टाईलिश होगा।
यूनिक डिजाईन
OnePlus Smart TV के Remote की बात करें तो यह काफी स्लिक और स्लीक है। इस रिमोट की चौड़ाई और मोटाई काफी कम है। OnePlus TV के इस रिमोट में सिर्फ 5 बटन और एक नेविगेशन बार दी गई है। रिमोट की सबसे यूनिक बात यह लगी कि इसमें किसी स्मार्टफोन की तरह साईड पैनल पर वॉल्यूम बटन दिया गया है। वहीं अन्य चीज तो लोगों को चौका सकती है कि इस रिमोट में यूएसबी टाईप-सी पोर्ट भी मौजूद है।

OnePlus TV Remote में मौजूद यूएसबी पोर्ट को देखकर माना रहा है कि यह रिमोट इनबिल्ट बैटरी के साथ आएगा। यानि इस रिमोट में बार बार ‘सेल’ बदलने नहीं पड़ेंगे बल्कि किसी स्मार्टफोन की ही तरह इसे चार्ज किया जा सकेगा। वहीं साथ ही Smart TV के साथ आने वाला यह रिमोट यकिनन ब्लूटूथ सपोर्ट करेगा। वहीं रिमोट में बटंस की प्लेसमेंट को देखकर यह भी चर्चा उठ रही कि शायद यह रिमोट टीवी में गेम खेलने के लिए किसी जॉयस्टीक की तरह भी यूज़ किया जा सके।
ऐसे होंगे बटन
OnePlus Smart TV के Remote पर लगे बटन की बात करें तो यहां सबसे उपर नेविगेशन बार दी गई है। इसमें चार ऐरो बटन मौजूद है और बीच में ‘सलेक्ट/ओके’ बटन दिया गया है। इस बार से नीचे दाई ओर एक लंबा बटन मौजूद है जिसके उपरी हिस्से पर ‘बैक’ की है और नीचले हिस्से पर ‘होम’ की लगी हुई है। इस बटन के बाईं ओर ‘गूगल असिस्टेंट’ शार्टकट बटन दिया गया है। यहां पर एक अन्य बटन भी मौजूद है जिसपर ‘OnePlus’ का लोगो लगा हुआ है।
Take a closer look. The power is in your hand! #OnePlusTV pic.twitter.com/TL5ymlOWIz
— Pete Lau (@PeteLau) September 6, 2019
आपको याद दिला दें कि हाल ही में हमने OnePlus Smart TV से जुड़ी एक एक्सक्लूसिव रिपोट की था और उसमें बताया था OnePlus TV को OnePlus स्मार्टफोन से भी कनेक्ट किया जा सकेगा। ऐसे में हो सकता है कि यह OnePlus लोगो वाला बटन, टीवी को स्मार्टफोन से कनेक्ट करने की शार्टकट की हो। रिमोट में एक ऑप्शन बटन दिया गया है और इसके साथ एक बटन भी मौजूद है।
OnePlus Smart TV
OnePlus अपने पहले स्मार्टटीवी को इंडिया में आने वाली 26 सितंबर को लॉन्च कर सकती है। OnePlus Smart TV को लेकर अधिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है लेकिन लीक्स के अनुसार इस टीवी में 3जीबी की रैम दी जाएगी जिसके साथ यह स्मार्टटीवी मीडियाटेक के एमटी5670 चिपसेट पर रन करेगा। OnePlus Smart TV में ओएलईडी डिसप्ले देखने को मिल सकती है। इंडिया में यह OnePlus Smart TV अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।


















