1,64,999 रुपये वाले Samsung Galaxy Fold की प्री-बुकिंग शुरू, कौन बनेगा इस फोन का खरीददार ?

Join Us icon

Samsung ने जब साल की शुरूआत में Galaxy Fold स्मार्टफोन पेश किया था तो पूरे टेक बाजार में रोचक माहौल बन गया था। डायरी की तरह मुड़ने वाले इस डिवाईस को लेकर लोगों की अलग-अलग राय रही तथा स्मार्टफोन यूजर्स की विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई। भारत में बने हुए उत्सव के माहौल को भुनाते हुए Samsung ने अपने इस अनूठे डिवाईस को इंडियन मार्केट में भी पेश कर दिया है। Samsung Galaxy Fold गत 1 अक्टूबर को इंडिया में ऑफिशियली लॉन्च कर दिया गया था। वहीं आज से इस शानदार स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है।

ऐसे होगा प्री-बुक

Samsung Galaxy Fold की प्री-बुकिंग आज यानि 4 अक्टूबर से शुरू हो गई है जो 19 अक्टूबर तक चलेगा। सैमसंग की ओर से गैलेक्सी फोल्ड की प्री-बुकिंग के लिए लिंक भी जारी कर दिया गया है, जिसके लिए (यहां क्लिक कर) Galaxy Fold को प्री-बुक किया जा सकता है। Samsung ने घोषणा कर दी है कि गैलेक्सी फोल्ड स्मार्टफोन ऑनलाईन प्लेटफॉर्म के साथ ही ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। सैमसंग इंडिया के अनुसार यह फोन देश में 35 शहरों के तकरीबन 315 आउटलेट्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Samsung Galaxy Fold pre booking start india price 164999 how to book steps

कीमत

Samsung Galaxy Fold की प्री-बुकिंग होने के बाद इस फोन की डिलीवरी 20 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। बता दें कि कंपनी की ओर से इस डिवाईस को 12 जीबी रैम और 512 जीबी इंटरनल स्टोरेज पर लॉन्च किया गया है। सैमसंग द्वारा गैलेक्सी फोल्ड की कीमत 1,64,999 रुपये रखी गई है। फोन की अधिक कीमत के चलते यह देखना रोचक होगा कि Samsung Galaxy Fold की कितनी यूनिट बुक की जाएगी और कौन इस महंगे फोन का खरीददार बनेगा।

स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy Fold में 7.3-इंच की स्क्रीन दी गई है। इस फोन को फोल्ड करके एक छोटे टैबलेट में बदला जा सकता है, जिसके बाद बाहर की स्क्रीन 4.6-इंच की हो जाएगी। इस फोन में कुल 6 कैमरे मौजूद है, जो फोन बॉडी में बाहर और अंदर दोनों तरफ लगे हैं। फोन के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें एफ/2.2 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है।

Samsung Galaxy Fold pre booking start india price 164999 how to book steps

वहीं दूसरा सेंसर 12एमपी का है जो डुअल पिक्सल ऑटोफोकस, ओआईएस सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसे वेरियेबल अपर्चर के साथ पेश किया है। यह एफ/1.5 से लेकर एफ/2.4 तक का शूट करता है। वहीं तीसरा सेंसर टलीफोटो है। इसमें 2एक्स ऑप्टिकल जूम सपोर्ट है। वहीं फोल्ड के अंदर भी 10एमपी का एक कैमरा दिया गया है जो एफ/2.2 आता है। इसके साथ ही आपको सेल्फी के लिए फ्रंट में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। मेन सेंसर 10एमपी का है जो एफ2.2 अपर्चर के साथ आता है। वहीं आरजीबी सेंसर है जो डेफ्थ सेंसिंग के लिए है और यह एफ/1.9 अपर्चर वाला है। यह भी पढ़ें : Apple ला रही है नया और सस्ता iPhone SE2, स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च डिटेल आई सामने

Samsung Galaxy Fold एंडरॉयड 9 पाई पर आधारित सैमसंग के नए वनयूआई इंटरफेस पर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 7 नैनोमीटर फैब्रिकेशन वाला क्वालकॉम का सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 दिया गया है। इसमें एक साथ तीन ऐप के साथ मल्टी टास्किंग किया जा सकता है। इसके साथ ही सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड में दो अलग-अलग बैटरी दी गई हैं। इन दोनों बैटरियों की कपैसिटी मिलाकर 4,380एमएएच होती है। ये दोनों बैटरियां अलग-अलग डिस्प्ले को पावर देंगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here