वॉटरफॉल डिसप्ले और पेंटा कैमरा सेटअप के साथ आएगा Nokia का नया फोन, सामने आए रेंडर्स

Join Us icon

नोकिया ब्रांड्स के मोबाइल बेचने वाली एचएमडी ग्लोबल को लेकर रिपोर्ट सामने आई है कि कंपनी अपने वॉटरफॉल डिसप्ले वाले फोन पर काम कर रही है। इस समय बाजार में वाटरड्रॉप नॉच और पंच होल डिसप्ले का ट्रेंड है। लेकिन, आने वाले समय में यह बदल सकता है। इसी को देखते हुए नोकिया अपनी तैयारियां कर रही है।

हाल ही में आई टेक वेबसाइट्स की रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि HMD ग्लोबल इन दिनों वाटरड्रॉप नॉच छोड़कर वाटरफॉल डिसप्ले पर काम करना शुरू कर दिया है। वाटरफॉल डिसप्ले से हैंडसेट पर 100 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशो मिलता है। इस तरह के 100 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो वाला डिसप्ले हम Vivo NEX 3 और Huawei Mate 30 Pro में देख चुके हैं।
nokia-new-phone
नोकिया के अपकमिंग फोन की तस्वीरें इनटरेट पर सामने आई हैं, जिनमें वॉटरफॉल डिसप्ले के अलावा पांच कैमरा सेटअप रियर पर देखा गया है। उम्मीद की जा रही है कि माना जा रहा है कि यह Nokia 9 PureView का अपग्रेडेड वेरिएंट होगा। हालांकि, अब तक इन खबरों और रेंडर्स की पुष्टि नहीं हुई है।
nokia-new-phone-1
रेंडर्स की बात करें तो इसमें साइड्स पर बेजल्स ना के बराबर दिखाई दे रहे हैं। वहीं, बॉटम में भी बेहद स्लिम बेजल हैं। हालांकि, टॉप पर थोड़े मोटे बेजल हैं। वहीं एक और रैंडर में फोन का बैक पैनल नजर आ रहा है जिसमें पांच कैमरों का सेटअप है। इनमें से एक कैमरा अलग है जबकि चार कैमरे एक सर्कुल शेप में हैं। बीच में एलईडी लाइट भी देखी जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here