जियो यूजर्स के लिए फिर आई बुरी खबर, कंपनी ने हटाया 49 रुपए वाला प्लान

Join Us icon

Reliance Jio ने कुछ दिनों पहले अपने प्लान की कीमत में बढ़ोतरी की घोषणा की थी। हालांकि, JioPhone Plans की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की। लेकिन, अब रिलायंस जियो ने जियोफोन के प्लान की कीमतें बढ़ाने के जगह अपने पुराने किफायती 49 रुपए वाले JioPhone रिचार्ज प्लान को हटा दिया और अब इसका शुरुआती रिचार्ज 75 रुपये से शुरू कर दी है।

कुछ हफ्ते पहले जियो ने JioPhone यूजर्स के लिए ऑल-इन-वन (All-in-One) प्लान्स पेश किए थे और 75 रुपये वाला प्लान उसी का हिस्सा है। पुराने 49 रुपए वाले प्लान के अलावा 99 रुपए, 153 रुपए, 297 रुपए और 594 रुपए वाले दूसरे प्लान्स भी रिचार्ज के मौजूद हैं। लेकिन, JioPhone यूजर्स को नॉन-जियो नंबर पर कॉल करने के लिए अलग से IUC टॉप-अप रिचार्ज कराना पड़ेगा। इसे भी पढ़ें: Jio से पहले Airtel ने शुरू की VoWi-Fi कॉलिंग सर्विस, बिना नेटवर्क सिग्नल के होगी कॉल

अगर बात करें 75 रुपए वाले प्लान की तो इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड जियो-टू-जियो वॉइस कॉलिंग, 500 मिनट नॉन-जियो कॉल्स, प्रति दिन 100 MB डाटा और कुल 50 SMS मिलते हैं। इतना ही नहीं इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है।

वहीं, 49 रुपये का प्लान लेने वाले जियो फोन यूजर्स को नॉन-जियो मिनट के लिए अतिरिक्त पैसे दे पड़ रहे थे और अब इस प्लान को हटा दिया गया है। इसके अलावा 75 रुपए वाले प्लान में दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 500 मिनट मिल रहे हैँ। बता दें कि कुछ समय पहले कंपनी ने JioPhone ऑल-इन-वन रिचार्ज पेश किए थे, जिसमें 75 रुपए, 125 रुपए, 155 रुपए और 185 रुपए के प्लान शामिल हैं। इसे भी पढ़ें: Jio Vs Airtel Vs BSNL: जानें 300 रुपए से कम में किस कंपनी का है बेस्ट प्लान

अगर बात करें 125 रुपए वाले Jio Phone रिचार्ज की तो इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग (500 मिनट दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए), 300 SMS और 500MB डाटा प्रतिदिन मिलता है। इसके अलावा 155 रुपए वाले प्लान में डेली 1GB डाटा, अनलिमिटेड जियो-टू-जियो (500 मिनट ऑफ-नेट कॉल) और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं। 185 रुपए वाले प्लान में 2GB हाई-स्पीड डाटा प्रतिदिन, 500 मिनट नॉन-जियो कॉलिंग, अनलिमिटेड जियो-टू-जियो और लैंडलाइड कॉल और 100 SMS प्रतिदिन मिलता है। सभी JioPhone All-in-One प्लान की वैधता 28 दिनों की है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here