
Nokia ब्रांड के स्मार्टफोन्स बनाने वाली कंपनी HMD ग्लोबल जल्द ही साल 2020 का अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में लग रही है जो कि एंडरॉयड 10 पर आधारित होगा। डिवाइस को रशिया और इंडियन सर्टिफिकेशनस प्लेटफॉर्म पर स्पॉट किया गया है। डिवाइस मॉडल नंबर ‘TA-1234’ के साथ दिखाई दे रहा है।
उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस फोन को एंडरॉयड 10 के साथ डुअल बैंड वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ पेश करेगी जो कि आज के समय में सभी स्मार्टफोन्स की जरुरत बन गई है। इसके अलावा कंपनी इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 SoC के साथ पेश कर सकती है जो कि इसे एक मिड-रेंज फोन बनाएगा।

Nokia TA-1234 को अब रशियन EEC सर्टिफिकेशन मिला है। वहीं, डिवाइस इसके अलावा वाई-फाई सर्टिफिकेशन भी क्लियर कर चुका है जो कि BIS के अंडर आता है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि फोन को दो मार्केट में पेश किया जा सकता है। हालांकि, इसके अलावा इस मिड-रेंज नोकिया स्मार्टफोन के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
बता दें कि हाल ही में HMD Global के चीफ प्रॉडक्ट ऑफिसर Juho Sarvikas ने एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में उन्होंने Adidas Originals के स्नीकर्स की फोटो पोस्ट की थी। इसके साथ उन्होंने लिखा है कि मुझे ये Adidas Originals का लिमिटेड एडिशन पेयर मिला है। इसका मतलब यही है कि हमें नया नोकिया ऑरिजनल फोन लॉन्च करना चाहिए।
Juho Sarvikas के इस ट्वीट के बाद से उम्मीद की जा रही है कि कंपनी अपने किसी पुराने फोन को एक बार फिर पेश कर सकती है। इससे पहले भी कंपनी ऐसा कर चुकी है। हालांकि, एक समय था जब नोकिया के मोबाइल फोन का दुनिया भर में जलवा था। हालांकि, काफी समय से कंपनी अपने इस कुर्सी को पाने की कोशिश में लगी हुई है।
बता दें कि इस साल मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस यानी MWC2020 की शुरुआत 24 फरवरी से शुरू हो रहा है। अब तक कंपनी ने Nokia 3310, Nokia 8110 4G और Nokia 2720 4G को री लॉन्च कर चुकी है।
बता दें कि कुछ समय पहले Nokia 1.3 को ब्लूटूथ एसआईजी वेबसाइट पर देखा गया था। फोन की लिस्टिंट डेट वेबसाइट पर 20 दिसंबर 2020 की अंकित थी। ब्लूटूथ एसआईजी पर इस आगामी नोकिया फोन को Nokia TA-1213 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था जिसे ब्रांड का आगामी डिवाईस Nokia 1.3 बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Nokia 1.3 कंपनी के मौजूदा स्मार्टफोन Nokia 1 Plus का अपग्रेेडेड मॉडल होगा।

















