
कुछ समय पहले थाईलैंड की सर्टिफिकेशन साइट NBTC पर Realme C3s स्मार्टफोन को लिस्ट किया गया था। वहीं, अब यह फोन FCC पर स्पॉट किया गया है। इन लिस्टिंग से इस बात का इशारा मिल रहा है कि कंपनी जल्द ही इस फोन को पेश करने की प्लानिंग कर रही है। हालांकि, ऑफिशियल तौर पर अब तक इस फोन के बारे में कोई जानकारी नहीं आई है।
NBTC सर्टिफिकेशन पर Realme C3s को RMX2020 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। इसमें हैंडसेट का डिजाइन, सॉफ्टवेयर, वाई-फाई डिटेल्स की जानकारी मिली है, जिनके बारे में अब तक किसी प्रकार की कोई लीक सामने नहीं आई थी। Realme C3s का बैक पैनल FCC पर देखा गया है, जिससे पता लगा है कि डिवाइस टॉप राइट कॉर्नर पर कैमरा मॉड्यूल होगा, जिसमें सिंगल सेंसर दिया जाएगा। हालांकि, सिंगल सेंसर के लिए मॉड्यूल काफी बड़ा लग रहा है इसलिए हो सकता है कि कंपनी इसमें एक डेप्थ सेंसर और वाइड-एंगल लेंस को एलईडी फ्लैश के साथ दे सकती है।

इसके अलावा Realme C3s में रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और ColorOS 7 होगा जो कि एंडरॉयड 10 पर बेस्ड होगा। वहीं, FCC डाटाबेस में आगे जानकारी मिली है कि फोन में सिर्फ सिंगल वाई-फाई बैंड 2.4GHz फ्रिक्यूएंसी होगी।

बता दें कि कुछ समय पहले Realme C3s को थाईलैंड की NBTC यानि नेशनल ब्रॉडकास्टिंग एंड टेलीक्म्यूनिकेशन्स कमीशन पर सर्टिफाइड किया गया था। एनबीटीसी पर रियलमी के इस आगामी स्मार्टफोन को RMX2020 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। सबसे पहले तो आपको बता दें कि इंडियन वेबसाइट BIS पर भी इसी मॉडल नंबर के साथ एक स्मार्टफोन लिस्ट हुआ है जिसे लीक्स में Realme 6 कहा जा रहा है।
पुरानी लीक में रियलमी 6 सीरीज़ के साथ Realme C3 स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने की बात भी कही गई थी। ऐसे में एनबीटीसी की लिस्टिंग को लेकर फिलहाल सिर्फ इतना ही पुख्ता तौर पर कहा जा सकता है कि रियलमी आने वाले हफ्तों में Realme C3 सीरीज़ को टेक मंच पर पेश कर सकती है।

















