Exclusive: स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ जल्द आएगा Realme का फ्लैगशिप स्मार्टफोन

Join Us icon

Realme कुछ ही महीनों में अपने हाई-एंड फ्लैगशिप फोन को स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। कंपनी इस फोन को अगले महीने होने वाले MWC 2020 इवेंट के बाद पेश कर सकती है। 91मोबाइल्स को इंडस्ट्री सोर्स द्वारा जानकारी मिली है कि कंपनी स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर वाला रियलमी फोन को पेश करने वाली है।

कंपनी प्लैगशिप प्रोसेसर वाले फोन को Realme X50 Pro के नाम से पेश किया जाएगा। कंपनी Q1 2020 को टार्गेट करते हुए इस फोन को पेश करने की प्लानिंग कर रही है। हालांकि, सोर्स का कहना है कि डिवाइस Q2 की शुरुआत में या Q1 के आखिर में पेश किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: Xiaomi ने दी Realme को पटकनी, रियलमी का मार्केट शेयर 29.13 प्रतिशत से गिरकर 7.32 प्रतिशत आ पहुॅंचा

अपकमिंग Realme X50 Pro को मोस्ट पावरफुल फोन के तौर पर प्रमोट किया जा रहा है। डिवाइस की मार्केटिंग iPhone 11 सीरीज के खिलाफ की जाएगी। हाल ही में AnTuTu बेंचमार्किंग साइट पर रियलमी के फोन को मॉडल नंबर RMX2071 ऑनलाइन स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग में डिवाइस को 574,985 प्वाइंट्स मिले थे। यह बेंचमार्किंग पर अबतक मिला सबसे

Realme X50 Pro को लेकर कहा जा रहा है कि यह फोन पंच-होल डिसप्ले के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा आपको बता दें कि कंपनी MWC 2020 में इवेंट का आयोजन करने वाली है। यह ब्रांड का पहले ग्लोबल लॉन्च इवेंट होगा। हालांकि, इस इवेंट किस फोन की घोषणा की जाएगी इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसे भी पढ़ें: Realme C3s जल्द हो सकता है लॉन्च, FCC पर हुआ लिस्ट

कुछ समय पहले 91मोबाइल्स को जानकारी मिली थी कि रियलमी अपनी इस नई सीरीज़ को साल 2020 की पहली तिमाही में ही बाजार में उतार सकती है और Realme 6 सीरीज़ के साथ Realme U2 और Realme C3 स्मार्टफोंस भी भारतीय बाजार में कदम रख सकते हैं।

Realme 6 सीरीज़ के अंदर कंपनी Realme 6, Realme 6 Pro और Realme 6i को आने वाले दिनों में पेश कर सकती है। सिर्फ इतना ही नहीं रियलमी ब्रांड अपने फैन्स को सरप्राइज़ देते हुए Realme U2 और Realme C3 स्मार्टफोन भी जल्द ही सामने ला सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here