Realme C सीरीज़ में अब तक बिके 102 लाख स्मार्टफोन, अब है Realme C3 की तैयारी

Join Us icon

Realme ने पिछले साल भारतीय बाजार में एंट्री लेवल स्मार्टफोन लाने के उद्देश्य के साथ Realme C सीरीज़ की शुरूआत की थी। इस सीरीज़ के तहत Realme C1 और Realme C2 लॉन्च किए जा चुके हैं जिन्हें मोबाइल यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया गया था। ‘रियलमी सी सीरीज़’ की सफलता को दर्शाते हुए आज Realme ने बताया है कि ग्लोबल मंच पर अभी तक Realme C सीरीज़ के 10.2 मिलियन यानि 102 लाख स्मार्टफोन बेचे जा चुके हैं। सीरीज़ की सफलता के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही इसका विस्तार करेगी और सी सीरीज़ का अगला स्मार्टफोन Realme C3 जल्द ही टेक मंच पर दस्तक देगा।

Realme C सीरीज़ के सफलता को बयां करते हुए कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की है। अपने ट्वीट में कंपनी ने बताया है कि ग्लोबल मार्केट में इस सीरीज़ की 10.2 मिलियन से अधिक यूनिट बिक चुकी है। कंपनी ने हालांकि यह साफ नहीं किया है कि इंडिया में Realme C1 और Realme C2 की कुल कितनी सेल हुई है और किस स्मार्टफोन को ज्यादा पसंद किया गया है। लेकिन इस ट्वीट के बाद माना जा रही है कि अब कंपनी जल्द ही सीरीज़ के नए फोन से भी पर्दा उठा सकती है, जो Realme C3 नाम के साथ इंडिया में लॉन्च हो सकता है।

Realme C3

बता दें कि पिछले दिनों थाईलैंड में एक स्मार्टफोन Realme C3s नाम के साथ सामने आया था जो भारतीय बाजार में Realme C3 नाम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन को RMX2020 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। लिस्टिंग में फोन का रियर पैनल भी दिखाया गया था जिससे पता चला था कि डिवाइस के बैक पैनल पर टॉप राइट कॉर्नर में कैमरा मॉड्यूल होगा, जिसमें ट्रिपल कैमरा सेंसर दिया जाएगा। आशा है कि इसमें एक डेप्थ सेंसर और वाइड-एंगल लेंस को एलईडी फ्लैश के साथ दे सकती है। लीक के अनुसार कथित Realme C3 को एंडरॉयड 10 आधारित कलरओएस 7 पर लॉन्च किया जा सकता है तथा फोन में Realme UI भी देखने को मिल सकता है।

Realme 6

ब्रांड के रियलमी 6 स्मार्टफोन को लेकर भी लीक सामने आया है, जिसमें कहा गया है कि यह डिवाईस पंच होल डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। इस फोन की पंच होल डिसप्ले हाल ही में लॉन्च हुए Samsung Galaxy S10 Lite स्मार्टफोन की तरह स्क्रीन के बीच में दी जाएगी। वहीं बताया जा रहा है कि Realme 5 सीरीज़ के सभी फोंस में जहां क्वॉड रियर कैमरा दिया गया था वहीं Realme 6 सीरीज़ के स्मार्टफोन पेंटा कैमरा सपोर्ट करेंगे। यानि फोन के बैक पैनल पर 5 कैमरा सेंसर मौजूद रहेंगे। वहीं प्रोसेसिंग के लिए Realme 6 को क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है।

बहरहाल Realme C3 और Realme 6 की कोई भी डिटेल पुख्ता तौर पर सामने नहीं आई है लिहाजा कंपनी की ऑफिशियल घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here