
Realme ने हाल ही में घोषणा की थी कि कंपनी ने ग्लोबल लेवल पर अभी तक Realme C सीरीज़ के 10.2 मिलियन यानि 102 लाख स्मार्टफोन बेचे चुके हैं। सीरीज़ की सफलता के बाद उम्मीद लगाई जा रही थी कि इस सीरीज के अंदर नए फोन को पेश किया जाएगा। वहीं, अब इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए कंपनी के सीईओ माधव सेठ ने ट्विटर पर खुलासा कर दिया है कि C सीरीज के अंदर कोई नई घोषणा की जा सकती है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी गुरुवार को C सीरीज के अंदर Realme C3 फोन को लेकर कोई नई ऑफिशियल घोषणा करे।
हालांकि, माधव सेठ ने कल होने वाली घोषणा को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन, C सीरीज के अंदर कंपनी Realme C3 को कंपनी पेश कर सकती है। बता दें कि पिछले दिनों थाईलैंड में एक स्मार्टफोन Realme C3s नाम के साथ सामने आया था जो भारतीय बाजार में Realme C3 नाम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन को RMX2020 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है।
With 10.2 million users globally & more than 7.5 Lakh users rating 5/5 on Flipkart, the #realmeCSeries has been highly successful in disrupting the entry level segment.
Will be bringing more to this series tomorrow.
RT & reply to guess. pic.twitter.com/ZmFuGf9suJ— Madhav 's Lifestyle (@MadhavSheth1) January 29, 2020
लिस्टिंग में फोन का रियर पैनल भी दिखाया गया था जिससे पता चला था कि डिवाइस के बैक पैनल पर टॉप राइट कॉर्नर में कैमरा मॉड्यूल होगा, जिसमें ट्रिपल कैमरा सेंसर दिया जाएगा। आशा है कि इसमें एक डेप्थ सेंसर और वाइड-एंगल लेंस को एलईडी फ्लैश के साथ दे सकती है। लीक के अनुसार कथित Realme C3 को एंडरॉयड 10 आधारित कलरओएस 7 पर लॉन्च किया जा सकता है तथा फोन में Realme UI भी देखने को मिल सकता है।
Realme 3 के अलावा ब्रांड के रियलमी 6 स्मार्टफोन को लेकर भी लीक सामने आ चुके हैं, जिसमें कहा गया है कि यह डिवाईस पंच होल डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। इस फोन की पंच होल डिसप्ले हाल ही में लॉन्च हुए Samsung Galaxy S10 Lite स्मार्टफोन की तरह स्क्रीन के बीच में दी जाएगी। वहीं बताया जा रहा है कि Realme 5 सीरीज़ के सभी फोंस में जहां क्वॉड रियर कैमरा दिया गया था वहीं Realme 6 सीरीज़ के स्मार्टफोन पेंटा कैमरा सपोर्ट करेंगे। यानि फोन के बैक पैनल पर 5 कैमरा सेंसर मौजूद रहेंगे। वहीं प्रोसेसिंग के लिए Realme 6 को क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है।


















