Vivo V19 और Vivo V19 Pro में होगी डुअल पंच-होल डिसप्ले, IPL 2020 के दौरान होंगे लॉन्च

Join Us icon

91मोबाइल्स ने दो दिन पहले ही एक एक्सक्लूसिव खबर पब्लिश करते हुए बताया था कि टेक कंपनी Vivo भारत में बेहद जल्द अपनी ‘वी सीरीज़’ का विस्तार करने जा रही है और सीरीज़ के अगले स्मार्टफोन Vivo V19 और Vivo V19 Pro नाम के साथ लॉन्च किए जाएंगे। कंपनी ने हालांकि अभी तक इन दोनों ही स्मार्टफोंस के लॉन्च की कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन हमनें फोन की प्री-बुकिंग और प्राइस सेग्मेंट की डिटेल्स छापी थी। वहीं आज फिर से हमें Vivo V19 सीरीज़ को लेकर नई जानकारी मिली है कि कंपनी अपने आगामी स्मार्टफोन को डुअल पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च करेगी।

Vivo V19 सीरीज़ के स्मार्टफोन डुअल पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करेंगे। यानि इस फोन में यूजर्स को दो सेल्फी कैमरा सेंसर देखने को मिलेंगे। बता दें कि कल लॉन्च हुए POCO X2 को भी इसी स्टाईल पर उतारा गया है। इस फोन में 20 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल के दो सेल्फी कैमरा सेंसर दिए गए हैं। हालांकि Vivo V19 और Vivo V19 Pro का सेल्फी कैमरा मेगापिक्सल क्या होगा यह जानकारी अभी नहीं मिल पाई है लेकिन ये फोन शानदार सेल्फी मोड और फिल्टर्स के साथ आएंगे।

Vivo V19 Pro will support dual punch hole display in india specs price sale in march
Vivo S1 Pro

91मोबाइल्स को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार वीवो की ओर से Vivo V19 और Vivo V19 Pro स्मार्टफोन को मार्च में आयोजित होने वाले IPL टी20 टूर्नामेंट से ठीक पहले बाजार में पेश किया जाएगा। वहीं Vivo V19 सीरीज इसी महीने यानि फरवरी के अंतिम सप्ताह में ही भारत में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हो जाएगी। रिपोर्ट्स अनुसार वीवो वी19 सीरीज़ के सभी फोन वेरिएंट्स की कीमत 20,000 रुपये से लेकर 30,000 रुपये के बीच होगी। वहीं सीरीज़ के फोन ऑनलाइन व ऑफलाईन दोनों प्लेटफॉर्म पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे। बता दें कि Vivo कंपनी इंडियन प्रीमियर लीग यानि IPL का प्रमुख प्रायोजक है और इस साल का IPL टूर्नामेंट मार्च की 23 तारीख से शुरू होने वाला है।

Vivo V17 Pro

इस फोन को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.44 इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। Vivo V17 Pro की स्क्रीन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है जिसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्ट किया गया है। इस फोन को एंडरॉयड 9 पाई आधारित फनटच ओएस 9.1 पर पेश किया गया है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट पर रन करेगा।

प्रीमियम स्मार्टफोन कैटगरी में OnePlus का जलवा, iPhone XR बना बेस्टसेलिंग फोन

Vivo V17 Pro के बैक पैनल पर चार कैमरा सेंसर दिए गए हैं। फोन का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। इसके साथ ही 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल का चौथा सेंसर मौजूद है। सेल्फी कैमरे की बात करें तो यहां दोनों सेंसर पॉप-अप मेकनिज़म पर स्थित हैं। प्राइमरी सेल्फी कैमरा 32 मेगापिक्सल का है जो एफ/2.0 अपर्चर वाला है। वही फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेल्फी कैमरा दिया गया है।

samsung galaxy a51 vs vivo v17 smartphone comparison specifications features camera battery ram performance price

यह एक डुअल सिम फोन है जो 4जी सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही पावर बैकअप के लिए Vivo V17 Pro में 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4100एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जिसे यूएसबी टाईप सी पोर्ट के जरिये चार्ज किया जा सकेगा। Vivo V17 Pro को 8 जीबी रैम + 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ 27,990 रुपये की कीमत पर ग्लेशियर आइस और मीडनाईट ओशियन कलर में खरीदा जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here