3 मार्च को लॉन्च हो सकता है वनप्लस का नया कॉन्सेप्ट फोन, कंपनी ने दी जानकारी

Join Us icon

वनप्लस ने इस साल CES 2020 में अपना पहला कॉन्सेप्ट फोन पेश किया था। इस फोन को कंपनी ने Concept One का नाम दिया था। वहीं, अब सामने आई जानकारी के अनुसार कंपनी की ओर से एक और नया कॉन्सेप्ट फोन 3 मार्च को शोकेस किया जा सकता है।

दरअसल, वनप्लस इंडिया हैंडल पर इस नए डिवाइस को टीज किया गया है। ट्विटर पर कंपनी की ओर से एक विडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें एक खास तरह का कैमरा फीचर देखने को मिला है। वनप्लस यूके ट्विटर हैंडर पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की गई हैं, हालांकि इससे भी कुछ साफ नहीं हो रहा है।

अगर टीजर की ओर देखें तो इससे सामने आया है कि स्मार्टफोन एक कॉन्सेप्ट फोन हो सकता है, जिसमें कई शानदार और अलग तरह के फीचर्स देखने को मिलेंगे। इससे पहले पेश किए गए OnePlus Concept One स्मार्टफोन को कंपनी ने McLaren सुपरकार के साथ पार्टनरशिप में पेश किया था।

कॉन्सेप्ट वन स्मार्टफोन में रियर पैनल पर खास डिसअपियरिंग प्राइमरी कैमरा सेटअप दिया गया है, जो इस्तेमाल न होने पर दिखाई नहीं देता। हालांकि, इस तरह के फोन कंपनियां सेल नहीं करती। इसलिए 3 मार्च को आने वाले डिवाइस को भी कंपनी सिर्फ दिखाएगी।

हालांकि, इस स्मार्टफोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा जैसा सेटअप भी किसी इमेज में नहीं नजर आ रहा। ऐसे में वनप्लस की ओर से इन-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा इंट्रोड्यूस किया जा सकता है।

कॉन्सेप्ट वन की बात करें तो इसका बैक पैनल सिर्फ कैमरा को ही नहीं बल्कि लैदर को भी हाइड करता है। कंपनी ने पिछले साल वर्ष भारत समेत कई देशों में वनप्लस 7 सीरीज को पेश किया था। इस सीरीज के अंदर कंपनी ने McLaren एडिशन डिवाइस को भी पेश किया था।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here