5000एमएएच बैटरी और 4 जीबी रैम पर लॉन्च हुआ Honor का सस्ता स्मार्टफोन Play 9A

Join Us icon

टेक कंपनी HONOR ने अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए फ्लैगशिप फोन Honor 30S लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन कंपनी की होम मार्केट यानि चीन में उतारा गया है। ऑनर 30एस के साथ ही कंपनी ने लो बजट में भी नए डिवाईस को पेश किया है। कंपनी की ओर से यह फोन Honor Play 9A नाम के साथ लॉन्च किया गया है। ऑनर प्ले 9ए पिछले साल लॉन्च हुए ऑनर प्ले 8ए स्मार्टफोन को अपग्रेडेड मॉडल है जो कम कीमत पर ही सेल के लिए उपलब्ध होगा। Honor 30S के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स व कीमत जानने के लिए (यहां क्लिक करें)

Honor Play 9A

ऑनर प्ले 9ए की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन का डायमेंशन 159.07 x 74.06 x 9.04एमएम और वज़न 185 ग्राम है। कंपनी की ओर से इस फोन को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1600 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.3 इंच की फुलएचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह नॉच स्क्रीन के उपरी ओर ‘यू’ शेप में दी गई है। डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर थोड़ा ​चौड़ा चिन पार्ट मौजूद है।

यह भी पढ़ें : POCO F2 को लेकर कंपनी का बड़ा खुलासा, कीमत की भी मिली जानकारी

Honor Play 9A को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो मैज़िक यूआई 3.0.1 पर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम तकनीक पर बना मीडियाटेक का हीलियो पी35 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए यह फोन पावरवीआर जीई8320 जीपीयू सपोर्ट करता है। ऑनर प्ले 9ए को 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज के दो ऑप्शन्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा। दोनों ही वेरिएंट्स में स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Honor Play 9A launched with 5000mah battery dual camera 4gb ram specs price

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर स्क्वायर शेप का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो उपरी दाईं ओर स्थित है। इस कैमरा सेटअप में फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Honor Play 9A एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें : धमाकेदार फीचर्स के साथ OnePlus 8 सीरीज 14 अप्रैल को होगी लॉन्च, ऐसे देखें इवेंट लाइव

Honor Play 9A डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए ​जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। Honor Play 9A की कीमत की बात करें तो फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 899 युआन ( तकरीबन 9,500 रुपये) में लॉन्च हुआ है तथा फोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1199 युआन ( तकरीबन 12,500 रुपये) में लॉन्च किया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here