
आज का दिन भारतीय स्मार्टफोन बाजार के लिए काफी अलग है। देश में जीएसटी की दरों में बदलाव हुए हैं और इसका सीधे असर टेक ब्रांड्स पर पड़ा है। Xiaomi, Samsung, OPPO और Vivo के बाद अब Realme ने भी घोषणा कर दी है कि कंपनी इंडिया में अपने स्मार्टफोंस के दाम बढ़ा रही है। इस घोषणा के साथ ही रियलमी ने अपने सभी स्मार्टफोंस की लिस्ट जारी कर दी है जिसके बताया गया है कि कौन से Realme फोन का मूल्य कितना बढ़ा है। सबसे पहले तो आपको दें कि इंडिया में स्मार्टफोंस पर GST की रेट 12 से 18 प्रतिशत तक बढ़ गई है जो आज यानि 1 अप्रैल से ही पूरे देश में लागू हो गई है।
Realme स्मार्टफोंस की बात करें तो ब्रांड की ओर से अपने फोन के दाम 1,000 रुपये बढ़ा दिए गए हैं। रियलमी का लेटेस्ट स्मार्टफोन Realme 6 Pro इसी महीने भारत में लॉन्च हुआ था। यह फोन तीन वेरिएंट्स में आया था जिसमें फोन का बेस वेरिएंट 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। दूसरे वेरिएंट में 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी स्टोरेज और तीसरे वेरिएंट 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। ये तीनो वेरिएंट क्रमश: 16,999 रुपये, 17,999 रुपये तथा 18,999 रुपये में लॉन्च हुए थे, लेकिन अब इन वेरिएंट्स को 17,999 रुपये, 18,999 रुपये और 19,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

इसी तरह Realme 6 को भी कंपनी ने तीन वेरिएंट में लॉन्च किया था। फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को आज से 12,999 रुपये की जगह 13,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसी तरह 14,999 रुपये में लॉन्च हुए Realme 6 के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत बढ़कर 15,999 रुपए और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये से बढ़कर 16,999 रुपये हो गई है।
यह भी पढ़ें : Vivo के सभी स्मार्टफोंस हुए महंगे, देखें कितने बढ़ गए हैं दाम
Realme X2 का 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट कंपनी की ओर से 16,999 रुपये में लॉन्च किया गया था लेकिन अब इस फोन के लिए 17,999 रुपये चुकाने होंगे। इसी तरह 19,999 रुपये में लॉन्च हुए 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब बढ़कर 20,999 रुपये हो गई है। Realme XT की बात करें तो फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 15,999 रुपये से बढ़कर 16,999 रुपये का हो गया है। फोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 17,999 रुपये और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 19,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

Realme X2 Pro Master Edition की कीमत 34,999 रुपये से बढ़कर 36,999 रुपये हो गई है। इसी तरह ब्रांड के लो बजट स्मार्टफोन Realme C3 का दाम 6,999 रुपये के बढ़कर 7,499 हो गया है। रियलमी के अन्य मोबाइल्स की बात करें तो 8,999 रुपये वाले Realme 5i के बेस वेरिएंट की कीमत बढ़कर 9,999 रुपये हो गई है। ब्रांड के 27,999 रुपये की कीमत वाले Realme X2 Pro के लिए यूजर्स को अब 29,999 रुपये चुकाने होंगे।
यह भी पढ़ें : OPPO फोन पर भी पड़ी GST की मार, इतने महेंगे हुए स्मार्टफोन
Realme 5s का जो वेरिएंट पहले जहां 9,999 रुपये में आता था वह अब 10,999 रुपये में मिलेगा। 12,999 रुपये वाले Realme 5 Pro के लिए रियलमी फैन्स को 13,999 रुपये चुकाने होंगे। 16,999 रुपये वाले Realme X का दाम बढ़कर जहां 17,999 रुपये हो गया है वहीं ब्रांड का Realme X Master Edition पहले जहां 19,999 रुपये में मिलता था वहीं अब इस फोन को खरीदने के लिए 20,999 रुपये का भुगतान करना होगा।

















