Nokia 9.3 और Nokia 7.3 स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर सामने आई खबर, जानें कब देगा दस्तक

Join Us icon

नोकिया ब्रांड एंड्रॉयड स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global साल 2020 के तीसरे क्वार्टर में अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। कंपनी इस साल Nokia 7.3 और Nokia 9.3 नाम के साथ लॉन्च किए जा सकते हैं।

अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार Nokia के इन दोनों अपकमिंग स्मार्टफोन्स में से एक यानी नोकिया 7.3 स्मार्टफोन को मिड रेंज स्पेसिफिकेशन्स और दूसरा स्मार्टफोन यानी नोकिया 9.3 को फ्लैगशिप स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

Nokia Power User द्वारा दी गई रिपोर्ट में सामने आई है कि इस साल कंपनी का फ्लैगशिप Nokia 9.3 PureView स्मार्टफोन को लॉन्च करने में कुछ देरी कर सकती है। यह स्मार्टफोन को कंपनी इस साल के तीसरे क्वार्टर में Nokia 7.3 स्मार्टफोन के साथ लॉन्च करेगी। बता दें कि नोकिया के स्मार्टफोन को लॉन्च करने में कोरोनावायरस महामारी के चलते देरी हो सकती है। कोरोनावायरस संक्रमण के चलते कई स्मार्टफोन कंपनियों ने अपने फोन के लॉन्चिंग को टाल दिया है। वहीं, कुछ कंपनियां ऑनलाइन इवेंट के जरिए फोन की लॉन्चिंग कर रही हैं।

गौरतलब है कि एचएमडी ग्लोबल ने कथित तौर पर Nokia 9.3 PureView को MWC 2020 में लॉन्च करने की प्लानिंग की थी। लेकिन इस इवेंट के रद्द होने के बाद से काफी समय से फोन के लॉन्च को आगे बढ़ाते जा रही है। बता दें एक हालिया रिपोर्ट में फोन के Snapdragon 865 चिपसेट के साथ लॉन्च होने का दावा किया गया था।

बता दें कि हाल ही में सामने आई जानकारी के अनुसार HMD Global अपने दो स्मार्टफोन्स नोकिया 4.2 और नोकिया 3.2 के लिए एंड्रॉयड 10 अपडेट रोल आउट किया है। इसके अलावा अब तक कंपनी Nokia 8.1, Nokia 7.2, Nokia 7 Plus, Nokia 7.1, Nokia 6.1 Plus, Nokia 6.1, और Nokia 2.2 को एंड्रॉयड 10 अपडेट दे चुकी है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here