2020 के बेस्ट एंड्रॉयड ट्रिक्स, जो हैं आपके लिए बेहद फायदेमंद

Join Us icon

एंड्रॉयड फोन के टिप्स एंड ट्रिक्स आप बहुत दिनों से देखने और पढ़ते आ रहे होंगे लेकिन आपको बता दूं कि ये ट्रिक्स समय के अनुसार बदलते रहते हैं। बैटरी बचाने के लिए लोकेशन ऑफ और डाटा बचाने के लिए बैकग्राउंड ऐप को बंद करने का ऑप्शन हम 2015 से पढ़ते आ रहे हैं लेकिन 2020 में काफी चीजें बदल गई हैं। आज एंड्रॉयड फोन पहले से ज्यादा स्मार्ट हो गए हैं और कई नए फीचर्स जुड़ गए हैं। ऐसे में नए जामने को ध्यान में रखते हुए आज नए ट्रिक्स की जरूरत है। आगे हमने 2020 के ऐसे ही बेस्ट एंड्रॉयड टिप्स एंड ट्रिक्स की जानकारी दी है जो आपके लिए बेहद ही फायदेमंद हैं।

डार्क मोड
android-10-vs-android-9-pie-top-ten-features-difference
जब एंडरॉयड 10 को लॉन्च किया गया था तो उस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा इसके डार्क मोड का था। डार्क मोड का जब आप उपयोग करते हैं तो न सिर्फ रात में बल्कि दिन में भी आपको बेहतर व्यू मिलेगा। वहीं यदि आपके फोन की स्क्रीन एमोलेड या सुपर एमोलेड है तो फिर बैटरी की बचत भी काफी होगी। डार्क मोड का ऑप्शन मुख्य रूप से सेटिंग के अंदर मिलेगा। इसके लिए आपको (Settings > Display > Dark Theme) सबसे पहले सेटिंग में जाना है। वहां से डिसप्ले का चुनाव करना है। यहीं पर डार्क थीम का ऑप्शन होगा उसे ऑन कर दें। इसे भी पढ़ें: एंड्रॉयड फोन के 5 फीचर्स जो एप्पल में अब नहीं हैं

फोकस मोड
एंड्रॉयड 10 में फोकस मोड भी बहुत शानदार फीचर है। आप किसी काम पर कॉनसंट्रेट करना चाहते हैं और नहीं चाहते कोई परेशान करे तो ऐसे में फोकस मोड का उपयोग कर सकते हैं। यह ऐप के नोटिफिकेशन और साउंड तक को यह बंद कर देता है। हालांकि इसमें ऑप्शन होता है कि आप जरूरी ऐप को परमीशन दे सकते हैं। इसके अलावा सभी प्रकार के साउंड और नोटिफिकेशन बंद होते हैं। इसे भी पढ़ें: Smart TV की खरीदारी से पहले इन 15 बातों का जरूर रखें ध्यान

वैसेे तो फोकस मोड का फीचर एंडरॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम में सेटिंग में, डिजिटल वेलबिंग के अंदर पैरेंटल कंट्रोल में (Settings > Digital Wellbeing और parental controls > Focus mode) में मिलता है। वहीं कई फोन में फोकस मोड आपको क्विक सेटिंग में ही दिख जाएगा। इसे भी पढ़ें: एक बार हमारी सुनें ताकी बाद में भी आप सुन सकें!

जेस्चर नेवीगेशन

Pic Credit : frandroid.com
Pic Credit : frandroid.com

फोन में जेस्चर का उपयोग बहुत पहले से ही हो गया था लेकिन गूगल ने एंडरॉयड 10 के साथ नेवीगेशन फीचर्स को पूरे फोन के उपयोग के लिए पेश किया था। नए फीचर के साथ फोन के उपयोग का पूरा तरीका ही बदल जाता है जो काफी मजेदार है। एक बटन से आप पूरे फोन को कंट्रोल कर सकते हैं। यह फोन का लुक और फील को बदल देता है। जेस्चर नेवीगेशन का उपयोग करने के लिए आपको सबसे पहले फोन की सेटिंग में जाना है और वहां से सिस्टम ऑप्शन को सलेक्ट करना है। यहीं आपको सिस्टम नेवीगेशन (System > Gestures > System navigation) का विकल्प दिखाई देगा। यहीं से आप सेटिंग को बदल सकते हैं। हालांकि कई फोन में यह ऑप्शन सेटिंग में डिसप्ले सेक्शन के अंदर मिलेगा।

वाई-फाई शेयर करें क्यू आर कोड से
wifi-logo
आपके फोन में वाईफाई हॉटस्पॉट होता है और अक्सर जरूरत पर आप इसे शेयर भी कर देते हैं। अपने वाईफाई का पासवर्ड बता देते हैं जिससे कि दूसरे उसका उपयोग कर सकें। परंतु सुरक्षा के लिहाज से यह गलत होता है। ऐसे में 2020 जब तकनीक स्मार्ट हो चुका है तो फिर आप क्यों पीछे हैं। यदि अपना वाईफाई हॉट स्पॉट किसी को देना भी है तो आप पासवर्ड के बजाए क्यू आर कोड को शेयर कर दें। इसके लिए सबसे हपले आपको फोन की सेटिंग में जाना है और वहां से नेटवर्क का चुनाव करना है। आप वाईफाई हॉट स्पॉट में जाएं वहीं उपर में क्यूआर कोड शेयर (Settings > Network and Internet > Wi-Fi, Wi-Fi-hot-Spot) का ऑप्शन होगा। उसे क्लिक कर आप शेयर कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here